6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन पुलिया ओवर ब्रिज… पुल की तीन भुजाओं को जोड़ेंगे रेलवे के दो स्पॉन

-आइआइटी इंदौर ने तैयार किया संशोधित डिजायन

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Feb 06, 2026

over bridge

खंडवा. इस तरह से जुड़ेगी तीन पुलिया ओवर ब्रिज की तीनों भुजाए।

तीन पुलिया ओवर ब्रिज की तीनों भुजाओं को रेलवे के दो स्पॉन से जोड़ा जाएगा। ब्रिज के एरियल व्यू (ड्रोन कैमरा चित्र) को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की जिज्ञासाएं जताई जा रही है। अब तीन पुलिया ओवर ब्रिज का रेखांकित नक्शा सामने आया है, जिसमें पुल की सभी भुजाए किस तरह से जुड़ेगी, इसकी जानकारी स्पष्ट हो रही है। पीडब्ल्यूडी सेतू निगम अधिकारियों के अनुसार सितंबर तक रेलवे पोर्शन का काम पूरा होने के बाद दिसंबर तक पुल को शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।

तीन पुलिया ओवर ब्रिज की तीन भुजाए अलग-अलग दिशा से आ रही है। तीनों ही भुजाओं की स्थिति अलग-अलग है, जिसके कारण लोगों में ये जिज्ञासा भी है कि पुल किस तरह से कहां पर मिलेगा। अब इसका ड्राइंग डिजायन सामने आया है। सेतू निगम अधिकारियों के अनुसार सिविल लाइन की ओर से आ रही भुजा को सेंट्रल रेलवे के ऊपर से स्पॉन के माध्यम से तीन पुलिया की ओर से आ रही भुजा से जोड़ा जाएगा। इसके जोड़ पर 60 डिग्री का मोड़ बनेगा। वहीं, आनंद नगर की ओर से आ रही भुजा साउथ सेंट्रल रेलवे की इंदौर लाइन के ऊपर से होते हुए हल्के मोड़ के साथ तीन पुलिया वाली भुजा से जुड़ेगी।

जंक्शन डिजायन में हल्का फेरबदल
सात साल पहले शुरू हुआ तीन पुलिया ओवर ब्रिज के पहले ड्राइंग डिजायन में सिविल लाइन और तीन पुलिया वाली भुजा के जोड़ पर अंधा मोड़ बन रहा था। जिसके बाद अब इसके जंक्शन डिजायन में मामूली फेरबदल किया गया है। टू लेन ब्रिज के तीन पुलिया और सिविल लाइन वाले मोड़ को गोलाई में किया गया है। जिसके चलते दुर्घटनाओं का अंदेशा ना के बराबर रहेगा। इसका डिजाइन आइआइटी इंदौर द्वारा तैयार किया गया है। फाइनल डिजाइन को अप्रुवल मिलना अभी बाकी है।

दो पिलर तैयार, तीन का काम बाकी
तीन पुलिया ओवर ब्रिज के रेलवे साइट में पांच पिलर बनाए जाने है, जिसमें से दो का काम पूरा हो गया है और तीन निर्माणाधीन है। इन पिलर पर ही तीन स्पॉन के माध्यम से पुल को जोड़ा जाएगा। साउथ सेंट्रल रेलव के स्पॉन के लिए सेतू निगम को रेलवे से ब्लॉक लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, क्योंकि खंडवा-सनावद मेमू ट्रेन सप्ताह में दो दिन बंद रहती है। सेंट्रल रेलवे लाइन के स्पॉन के लिए ब्लॉक लिए जाएंगे।

दिसंबर तक पूरा कर लेंगे
आइआइटी इंदौर द्वारा पुल के स्पॉन की संशोधित डिजायन तैयार कर ली है। पिलर का काम पूरा होने के बाद रेलवे साइट पर गर्डर लांचिंग की जाएगी। जैसे जैसे ब्लॉक मिलता जाएगा काम पूरा कर लेंगे। पुल को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विनोद बरकने, एसडीओ सेतू निगम