
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- पत्रिका ग्राफिक्स)
Murder News: कबीरधाम जिले के रणवीरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पैलपार में मंगलवार को साजा विकासखंड अंतर्गत ग्राम डेकापुर का निवासी युवक किशन वर्मा पिता रामेश्वर वर्मा 25 साल का शव कुए में पत्थर से बंधे सड़ी-गली हालत में मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
प्रथम दृष्टया ऐसा माना जा रहा है कि युवक की निर्मम हत्या कर सबूत मिटाने के इरादे से शव को कुएं में फेंका गया होगा। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मृतक के अपराधिक रिकार्ड की भी जांच की जा रही जिससे प्रकरण की जांच में मदद मिल सके।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने गांव के कुएं से तेज दुर्गंध आने पर भीतर झांक कर देखा, जहां एक शव तैरता नजर आया। तत्काल इसकी सूचना रणवीरपुर पुलिस चौकी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव काफी दिनों पुराना लगा। पानी में डुबने की वजह से अधिक सड़ चुका था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कई दिन पहले की गई होगी।
पुलिस जांच में मृतक किशन वर्मा के खिलाफ वर्ष 2024 में पास्को एक्ट व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज होना सामने आया और कुछ दिन पहले ही उसे जमानत मिली थी। बताया जा रहा है कि वह अक्सर घर से गायब रहता था, जिससे परिजन भी उसकी गतिविधियों से अनभिज्ञ थे। शव की हालत और पेट में बांधे गए पत्थरों को देखते हुए पुलिस ने हत्या की आशंका को बेहद गंभीर मान रही है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को भारी बनाने के लिए ईंट, पत्थर बांधकर कुएं में फेंका गया, ताकि शव ऊपर न आ सके और घटना लंबे समय तक छिपी रहे।
रणवीरपुर चौकी प्रभारी सिकंदर कुर्रे ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और समय का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस मृतक के आपराधिक रिकार्ड, हालिया गतिविधियों और संभावित दुश्मनी के बिंदुओं को खंगाल रही है। मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही हत्याकांड का पूरा खुलासा किए जाने का दावा किया जा रहा है।
Published on:
28 Jan 2026 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
