4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कवर्धा, Jun 04, 2026

छत्तीसगढ़ में BJP का दबदबा कायम, लोहरा, बम्हनीडीह, शिवनन्दनपुर में मिली जीत, कांग्रेस की हालत खराब

Chhattisgarh Election Result: त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के आम एवं उप चुनाव के लिए हुए वोटों की गिनती जारी है। वहीं कांग्रेस ने धुमका नगर पंचायत में जीत दर्ज की है..

Nagar Panchayat election result 2026

कवर्धा में भाजपा प्रत्याशी सरिता मिश्रा की बड़ी जीत ( Photo - patrika )

Chhattisgarh Nagar Panchayat Election Result: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के आम एवं उप चुनाव के परिणाम तेजी से आ रहे हैं। अभी तक आए रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस उम्मदवारों के बीच जोरदार टक्कर होते दिख रही है। वहीं कुछ कुछ जगहों में परिणाम सामने आ गए हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गढ़ कवर्धा के सहसपुर लोहारा नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार सरिता संतोष मिश्रा ने 754 मतों से जीत हासिल की। जीत पर कहा कि पति के अधूरे कार्यों को पूरा करूंगी।

Chhattisgarh Election Result: कांग्रेस को मिले 1187 मत

सहसपुर लोहारा नगर पंचायत चुनाव अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में कांग्रेस के रोशन वैष्णव ने 1187 मत प्राप्त किए। 15 टेबल पर एक राउंड में ही पूरी गणना हो गई। जीत के बाद सरिता संतोष मिश्रा ने जनता के विकास पर काम करने की बात कही। कहा कि पति ने क्षेत्र के विकास के लिए कई सपने देखें थे, उसे वे अब पूरा करेेंगे।

​राजनांदगांव में पहली बार कांग्रेस ने दर्ज की जीत

राजनांदगांव जिले के घुमका नगर पंचायत में पहली बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। (Chhattisgarh Election Result) अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती 85 वोट से जीत हासिल की है। परिणाम आने से कांग्रेस कार्यकताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इधर जांजगीर चांपा जिले के क्षेत्रों में हुए चुनाव में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बम्हनीडीह में हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा 889 मत से विजयी घोषित हुए हैं। इधर शिवनन्दनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रितेश जायसवाल की जीत हुई है।

82.40 प्रतिशत मतदान

नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद के लिए कुल 82.40 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। यहां 2066 पुरुष और 2171 महिला मतदाताओं सहित कुल 4237 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम पंचायत उड़ियाखुर्द के वार्ड क्रमांक 8 के रिक्त पंच पद के लिए कुल 86.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां 39 महिला व 35 पुरुष कुल 74 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत पोलमी के वार्ड क्रमांक 14 के रिक्त पंच पद के लिए 91.14 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 42 महिला व 30 पुरुष कुल 72 मतदाताओं ने मतदान किया।

कुछ देर में हो जाएगा स्पष्ट

इधर नगर पंचायत लोहारा के साथ जिले की दो ग्राम पंचायतों में पंच पद के लिए भी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न के बाद आज परिणाम आएंगे। स्पष्ट हो जाएगा कि नगर पंचायत लोहारा की कमान किसके हाथों में जाएगी और मतदाताओं ने किस प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें