4 अगस्त 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान: गर्ल्स कॉलेज में उत्साह के साथ छात्राओं ने रोपे फलदार व छायादार पौधे

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत हुआ पौधरोपण कार्यक्रम, छात्राओं व प्राध्यापकों में दिखा गजब का उत्साह

कटनी

Balmeek Pandey

Jul 27, 2025

Planting patrika katni
Planting patrika katni

कटनी. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए कन्या महाविद्यालय में पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात, प्राध्यापकगण और छात्राओं ने मिलकर विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार पौधे रोपे। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल हरियाली को बढ़ावा देना था, बल्कि भविष्य की पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना भी रहा।
कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात एवं अंजनेय तिवारी ने छात्राओं को पौधरोपण के महत्व को गहराई से समझाया। उन्होंने इस कार्य को केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की आदत बनाने का संदेश दिया। प्राचार्य ने पौधरोपण के पश्चात छात्राओं को पौधों की देखभाल करने, उन्हें पानी देने, उनकी सुरक्षा करने, सूखे पौधों के स्थान पर नया पौधा लगाने तथा लोगों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि ये पौधे आज हम रोप रहे हैं, ये ही कल हमारी छांव, भोजन, हवा और जीवन बनेंगे।

इनकी रही उपस्थिति

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत गल्र्स कॉलेज में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में डॉ. चित्रा प्रभात, डॉ. रोशनी पांडेय, डॉ. विमला मिंज, डॉ. रीना मिश्रा, नम्रता निगम, डॉ. वंदना चौहान, स्मृति दहायत, आरती वर्मा, डॉ. श्रद्धा वर्मा, श्वेता कोरी, पूनम गर्ग, भीम बर्मन, प्रेमलाल कांवरे, डॉ. अशोक शर्मा, विनीत सोनी, डॉ. पीसी कोरी, नागेंद्र यादव, आंजनेय तिवारी, राकेश दुबे आदि मौजूद रहे।

पौधरोपण के महत्व पर व्यक्त किए विचार

पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधरोपण सिर्फ हरियाली नहीं बढ़ाता, यह जीवन बचाने का माध्यम है। पत्रिका का हरित प्रदेश अभियान इस दिशा में अत्यंत सराहनीय है। छात्राओं ने आज जो पौधे लगाए हैं, वह कल छाया, फल और स्वच्छ वायु देंगे। हमें हर व्यक्ति को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
डॉ. चित्रा प्रभात, प्राचार्य।

हर पेड़ हमारी पृथ्वी की सांस है। पौधरोपण कार्यक्रम ने छात्राओं को प्रकृति से जुडऩे का अवसर दिया। पत्रिका का यह अभियान जन-जागरूकता का मजबूत माध्यम बनकर सामने आया है। अगर हर संस्था यह जिम्मेदारी उठाए तो हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।
डॉ. सोनिया कश्यप

पौधरोपण हमारे जीवन में आक्सीजन जोडऩे जैसा है। हर पौधा न केवल हमें पर्यावरणीय लाभ देता है, बल्कि हमारे भीतर संवेदना भी जगाता है। पत्रिका का हरित प्रदेश अभियान जन-जन को प्रेरित कर रहा है। हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा।
डॉ. पूनम गर्ग

कटनी जिले के 500 से ज्यादा जर्जर स्कूल भवनों में ‘खतरे में बच्चों की जान’

हमारी छोटी-सी पहल आने वाले समय में बड़ी छाया बन सकती है। पौधों को बच्चों की तरह पालना ही सच्ची सेवा है। पत्रिका हरित प्रदेश अभियान से हमें एक नई प्रेरणा मिली है। हर बेटी यदि कॉलेज सहित अपने घर के आसपास पौधे लगाएं तो समाज में बड़ा परिवर्तन आएगा।
डॉ. श्रद्धा वर्मा

हर पौधा पृथ्वी पर एक नई उम्मीद है। यह कार्यक्रम केवल पौधारोपण नहीं था, यह जीवन के प्रति जिम्मेदारी का बोध था। पत्रिका का अभियान नि:संदेह सकारात्मक सोच को दिशा देता है। हर नागरिक को चाहिये कि वे अपनी पर्यावरण के सच्ची जिम्मेदारी निभाएं।

डॉ. रीना मिश्रा

छात्राओं ने दी यह प्रतिक्रिया


मुझे खुशी है कि मैंने आज एक पेड़ लगाया। यह अनुभव मुझे प्रकृति के करीब लाया। हम सब मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे। पत्रिका की यह नेक पहल है।
प्रसिद्ध चौदहा, छात्रा

यह कार्यक्रम सिर्फ पौधरोपण नहीं, एक संकल्प था हरियाली की रक्षा का। पत्रिका के इस अभियान ने हमें सिखाया कि प्रकृति हमारी मित्र है, इससे दोस्ती करें।
शैफाली सिंह राजपूत, छात्रा

मैंने महसूस किया कि एक पौधा लगाना कितना सुकून देता है। अब मैं हर साल एक पौधा जरूर लगाऊंगी। यह मेरा वादा है। और दोस्तों को पेड़ लगाने प्रेरित करूंगी।
मानसी यादव, छात्रा

आज का दिन मेरे लिए खास रहा। हर पौधा हमारे कल की नींव है। हमें इन्हें बच्चों की तरह पालना चाहिए। हम छात्राएं पत्रिका के इस कदम को आगे बढ़ाएंगे।
रचना नागवानी, छात्रा

मैं पत्रिका की आभारी हूं, जिसने हमें इतना सुंदर अभियान दिया। पौधे लगाकर मैंने अपने भविष्य को सुरक्षित किया। हर व्यक्ति को कम से कम पांच पेड़ लगाना चाहिए।
डिम्पल मौर्या, छात्रा