
Excellent and Model School Entrance Examination conducted
कटनी. जिले में उत्कृष्ट विद्यालय एवं मॉडल स्कूलों में प्रवेश के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कड़े अनुशासन एवं पारदर्शिता के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी सहित अन्य शिक्षा अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रवेश परीक्षा का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को ही संबंधित स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा कक्षों, उपस्थिति व्यवस्था एवं अनुशासन की स्थिति का जायजा लिया। इस परीक्षा से जिले के मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा।
जानकारी के अनुसार जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर कुल 1675 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1498 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सहभागिता की, जबकि 177 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माधवनगर कटनी में 350 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 323 ने परीक्षा दी और 27 अनुपस्थित रहे। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कटनी में 200 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 187 उपस्थित रहे, जबकि 13 अनुपस्थित पाए गए।
यहां भी हुई परीक्षा
शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनी में 350 में से 322 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 28 अनुपस्थित रहे। कुंदनदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया, जहां 276 परीक्षार्थी दर्ज थे। इनमें से 231 ने परीक्षा दी और 45 अनुपस्थित रहे। शासकीय एनकेजे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 216 में से 182 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 34 अनुपस्थित रहे।
ग्रामीण इलाकों में भी परीक्षा
शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहोरीबंद में 29 में से 25 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 4 अनुपस्थित रहे। शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरबरा में मात्र 3 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1 उपस्थित और 2 अनुपस्थित रहे। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरियापान धीमरखेड़ा में 81 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 68 ने परीक्षा दी और 13 अनुपस्थित रहे। शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विजयराघवगढ़ में 167 में से 157 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 10 अनुपस्थित पाए गए। शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी में 3 में से 2 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 1 अनुपस्थित रहा।
Published on:
09 Feb 2026 09:23 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
