31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कासगंज, Feb 21, 2026

सोशल मीडिया पर बात करने से भड़का पति, कुल्हाड़ी से हत्या कर पत्नी का शव खेत में दफनाया

Uttar Pradesh News: कासगंज में पत्नी के सोशल मीडिया पर बात करने से पति भड़क गया। उसने कुल्हाड़ी से हत्या कर पत्नी का शव खेत में गाड़ दिया। एक साल बाद...

man picture

प्रतीकात्मक तस्वीर - एआइ

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हैवान पति ने शक और दहेज के लालच में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए पत्नी की लाश को खेत में दफन कर दिया और एक साल तक पुलिस और पत्नी के परिजनों को गुमराह करता रहा। पुलिस ने अब आरोपी पति को गिरफ्तार कर जमीन से कंकाल बरामद कर लिया है।

कुल्हाड़ी से किया वार

पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय रवेन्द्र कुमार का अपनी 21 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी से अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन रवेन्द्र का प्रियंका से सोशल मीडिया पर किसी दोस्त से बात करने को लेकर झगड़ा हुआ। गुस्से में रवेन्द्र ने कुल्हाड़ी उठाई और प्रियंका की गर्दन पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच में यह भी सामने आया है कि शादी के बाद से ही प्रियंका को दहेज के लिए ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

पिता के साथ मिलकर लाश को ठिकाने लगाया

कत्ल के बाद रवेन्द्र ने अपने पिता छोटेलाल के साथ मिलकर सबूत मिटाने की साजिश रची। दोनों ने प्रियंका के शव को एक चादर में लपेटकर प्लास्टिक की बोरी में ठूंस दिया। इसके बाद रात के अंधेरे में शव को बैलगाड़ी पर लादकर पास के एक खेत में ले गए और वहां गड्ढा खोदकर उसे दफन कर दिया। अगले दिन रवेन्द्र घर से फरार हो गया। उसके परिवार वाले प्रियंका के मायके वालों को यह कहकर गुमराह करते रहे कि दोनों काम के सिलसिले में बाहर गए हैं।

एक साल बाद खुला दफन राज

प्रियंका के परिवार को तब शक हुआ जब महीनों बीत जाने के बाद भी उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। प्रियंका की मां सोमवती ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रवेन्द्र को गिरफ्तार किया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खेत से शव को बाहर निकाला और घर से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि सिकंदरपुर वैश्य थाने में रवेन्द्र के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 103(1) (हत्या), 61(2) (आपराधिक साजिश), 85 (क्रूरता) और 140(3) (अपहरण) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें