Thunderstorms, lightning, heavy rain, triple attack आईएमडी मौसम विभाग मानसून को लेकर लगातार अपडेट कर रहा है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक कभी हल्की-फुल्की तो कभी जोरदार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 4 जुलाई तक आंधी चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादल भी गरजेंगे। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं आंधी पानी के साथ 80 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। शनिवार को दिन और रात में 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रविवार को जमकर बारिश होगी।
।
मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 80 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी छुटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में गरज और चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है। ठीक-ठाक बारिश होगी। 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात को भी बादल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है। 70 प्रतिशत बारिश होने की जानकारी दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार के रविवार के दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में 90 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी जमकर बारिश होगी। 100 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। करीब 12 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
Updated on:
01 Aug 2025 11:03 am
Published on:
01 Aug 2025 11:01 am