29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग की घोषणा: 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच नया पश्चिमी विक्षोभ, होगी भारी बर्फबारी, झमाझम बारिश

A new western disturbance is coming. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर चेतावनी जारी की है। जिसके अनुसार 31 जनवरी की रात को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और 3 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
पश्चिमी विक्षोभ को लेकर जारी की गई चेतावनी, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

A new western disturbance is coming. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। जिसके अनुसार महीने के अंत में और फरवरी की शुरुआत में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आएगा। हिमपात के साथ बारिश और भारी बारिश की संभावना है। कानपुर मंडल सहित यूपी के कई जिलों में फिर बारिश होगी। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की संभावना है, लेकिन तीव्रता में कुछ कमी रहेगी। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ‌

31 जनवरी की रात को आएगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। जिसके कारण 1 फरवरी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 30 जनवरी की रात में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर आएगा। जिससे पहाड़ी क्षेत्र में तेज बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी भागों पर अभी दिखाई पड़ेगा। अधिकांश इलाकों के न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

1 फरवरी से बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल और उसके आसपास के जिलों में 1 जनवरी से मौसम में परिवर्तन आएगा। 1 जनवरी रविवार से 2 फरवरी सोमवार तक 24% बारिश होने का अनुमान है। जबकि 3 फरवरी को झमाझम बारिश होगी। यह स्थिति कानपुर मंडल के जिले औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, कानपुर नगर और कानपुर देहात में बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

घने कोहरे के कारण रफ्तार में कमी

कानपुर मंडल में बीती रात बारिश हुई है। जिससे तापमान में कमी आई है।‌ घने कोहरे का भी असर दिखाई पड़ा। जिससे विजिबिलिटी में कमी आई और ट्रेनों की रफ्तार में ब्रेक लगी। दिल्ली से कानपुर की तरफ आने वाली ट्रेन 2 से 3 घंटे देरी से चल रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि दिन में तेज हवा चलने की संभावना है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। फिलहाल अगले दो दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।