
प्रतीकात्मक तस्वीर - एआइ
कानपुर के चकेरी इलाके में शनिवार सुबह हड़कंप मच गया। एक गैस एजेंसी पर मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। चकेरी थाना क्षेत्र के एचएएल (HAL) टाउनशिप के ठीक सामने स्थित गैस एजेंसी के एक महिला कर्मचारी पर युवती ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ आक्रोशित हो गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोग गैस एजेंसी के बाहर जमा हो गए और जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। गैस एजेंसी पर हंगामा, एजेंसी कर्मचारी ने युवती को मारा थप्पड़ तो भड़की भीड़
चकेरी थाना क्षेत्र के एक गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ थी। करीब 100 से अधिक लोग लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। भीड़ अधिक होने के कारण अफरा-तफरी का माहौल था। इसी बीच कतार में खड़ी पलक सिंह नाम की युवती और गैस एजेंसी की एक महिला कर्मचारी के बीच पासबुक को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।
पीड़िता पलक सिंह ने अपना बताया कि वह सुबह 8 बजे से ही सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगी थीं। पलक के मुताबिक,वहां मौजूद एजेंसी के लोगों ने ही मुझसे मदद के लिए कहा जिसके बाद मैंने कतार में खड़े अन्य लोगों की पासबुक इकट्ठा कर ली थी। तभी वहां एजेंसी की एक महिला कर्मचारी आई और उसने सारी पासबुक ले लिए। जब मैंने अपनी पासबुक वापस मांगी तो उसने बिना कुछ सोचे-समझे मुझे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। युवती के साथ हुई इस बदसलूकी को देख वहां मौजूद अन्य लोग भी भड़क गए।
महिला के साथ सरेआम हुई इस बदतमीजी से नाराज भीड़ ने गैस एजेंसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोगों का कहना था कि एजेंसी कर्मचारी उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। मामला बिगड़ता देख पीड़िता ने तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस अब इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है।
Updated on:
14 Mar 2026 03:14 pm
Published on:
14 Mar 2026 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
