UP rain causes havoc, today alert मौसम विभाग ने 10 अगस्त तक के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की भी संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम रह सकता है। आज कानपुर के एयर फोर्स स्टेशन में 55 मिलीमीटर, नौबस्ता में 53.5 मिलीमीटर, बर्रा में 63 मिली मीटर, सिविल लाइंस में 54.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। आगामी बुधवार को दिन में बादल करने के साथ आंधी चलने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। 7 अगस्त को भी बारिश होने की संभावना है। बादल भी गरजेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 6 अगस्त का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में छुटपुट गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। पश्चिम दिशा से आने वाली हमारे मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। देर रात भी बारिश होने की संभावना है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।
कानपुर में गुरुवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। छिटपुट गरज के साथ आंधी चलने और बादल गरजने की संभावना है। पश्चिम दिशा से आने दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देर रात भी बारिश होने की जानकारी दी गई है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आवाज चल सकती है। 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।
Updated on:
06 Aug 2025 06:13 am
Published on:
06 Aug 2025 06:09 am