Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गजब: ‘रात में सपना’ की बात सुन किशोर फांसी के फंदे पर लटक दी जान, गूगल सर्च से हुआ खुलासा

Teenager hanged himself after hearing night dreams कानपुर में एक किशोर ने डरावने सपने को देख और सुनकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय माता-पिता छठ पूजा मनाने के लिए गए थे। बहन यूनिवर्सिटी गई थी। किशोर के मोबाइल से उसकी बीमारी और घटना का खुलासा हुआ।

2 min read
Google source verification
मृतक परिजनों में छाया मातम (फोटो सोर्स- 'X' कानपुर वीडियो ग्रैब)

फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब X कानपुर

Teenager hanged himself after hearing night dreams. कानपुर में 16 वर्षीय कक्षा 11 का छात्र को रात में सपना आता था। सपना देख कर उसने खौफनाक कदम उठा लिया। छात्र घर का इकलौता चिराग था। पढ़ने में काफी तेज था। हंसमुख स्वभाव के छात्र ने हाई स्कूल में 93% अंक प्राप्त किया था। घटना के समय मृतक के माता-पिता भागलपुर छठ पूजा मनाने के लिए गए थे। जिसकी नजदीकी रिश्तेदारी जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से थी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। घटना कोहना थाना क्षेत्र की है।

घटना के समय घर में अकेले था

उत्तर प्रदेश के कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी आलोक मिश्रा का 16 वर्षीय पुत्र अरव मिश्रा कक्षा 11 का छात्र था। इसके आलोक मिश्रा अपनी पत्नी के साथ छठ पूजा के अवसर पर भागलपुर गए थे। बहन मान्या यूनिवर्सिटी में काम से गई थी। जब वह लौट कर वापस आई तो घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी प्रयास के बाद कोई उत्तर नहीं मिला। पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।

अंदर भाई का शव लटका था

मौके पहुंचे पड़ोसियों के सहयोग से घर का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर कमरे में आरव फांसी के फंदे से लटका था। यह देख बहन के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी मम्मी पापा को दी। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोहना थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरव मिश्रा की जेब से पर्ची मिली। जिसमें लिखा था कि 'प्लीज चेक माय नोटिफाई"। पुलिस ने घरवालों से मोबाइल मांगा। मान्या ने मोबाइल दिया। मोबाइल नोटपैड में अंग्रेजी में लिखा था- The day thread away, I have killed myself, if you are reading this, then I am probably dead.

जेब में मिली पर्ची से हुआ खुलासा

कोहना थाना प्रभारी विनय कुमार तिवारी ने मोबाइल की सर्च हिस्ट्री को चेक किया। जानकारी हुई कि मृतक आरव मानसिक बीमारी से संबंधित विषय को गूगल पर सर्च किया करता था। यह भी सर्च करता था कि "सपने में आवाज़ सुनाई पड़ना क्या होता है।" इसी दौरान उन्हें पता चला कि इस बीमारी का नाम 'सिजोफ्रेनिया' है। आरव पिछले 1 साल से सर्च कर रहा था। करीब 65 बार उसने बीमारी के बारे में सर्च किया।

गूगल पर सर्च से पता चला बीमारी का नाम

आरव गूगल पर सर्च करके जानकारी प्राप्त कर रहा था। उपाय के विषय में भी जानकारी प्राप्त की, बीमारी के लक्षण, बचाव के तरीके और उपचार कैसे हो सकता है? लेकिन उसने इस विषय में घर वालों को कुछ भी नहीं बताया। उसने अपनी बहन मान्या को एक बार जरूर बताया था कि उसे डरावने सपने आते हैं। कुछ लोगों के चेहरे भी नजर आते हैं। वह कहता है या तो खुद जान दे दो या परिवार वालों को मार डालो। इस पर अपनी जान देने का निश्चय किया और घर में अकेले रहने के दौरान फांसी पर लटक कर जान दे दी। कोहना थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।