9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 हजार किन्नरों की शोभायात्रा: विंटेज कार, बग्घी, घोड़े सवार शामिल, किए देवी मां के दर्शन किए

Procession of 15000 transgender कानपुर में आज किन्नर समाज की तरफ से 11 किलोमीटर की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें अलग-अलग प्रदेशों से आई करीब 15 हजार किन्नरों ने भाग लिया। शोभायात्रा में ऊंट, घोड़ा, शाही बग्घी के साथ विंटेज कार को भी शामिल किया गया। ‌

2 min read
Google source verification
सज धज कर निकली किन्नर (फोटो सोर्स- पत्रिका)

फोटो सोर्स- पत्रिका)

Procession of 15000 transgender कानपुर में आज देश के अलग-अलग प्रदेशों से आए 15 हजार किन्नरों की शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें घोड़े, शाही बग्गी के साथ विंटेज कार को भी शामिल किया गया। राजस्थानी ऊंट भी आकर्षण का केंद्र रही। किन्नरों की शोभायात्रा वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंची। करीब 11 किलोमीटर की यह यात्रा बड़े ही उत्साह में निकाली गई। किन्नरों ने बताया कि वे देश की खुशहाली के लिए यात्रा निकाल रही हैं। सभी नाचते कूदते चल रही थीं।

विभिन्न प्रदेशों के 15000 किन्नर शामिल हुए

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज 11 किलोमीटर की शोभायात्रा निकाली गई। अखिल भारतीय किन्नर महासभा के बैनर तले यह आयोजन किया गया। नौबस्ता अर्रा के शकुंतला लाल में यह वार्षिक आयोजन हो रहा है, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 15 हजार से ज्यादा किन्नर शामिल हो रहे हैं। यह आयोजन पिछले 10 दिनों से चल रहा है। इसी क्रम में किन्नरों ने कर्रही स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान विंटेज कार, बग्घी, रथ, और ऊंट पर सवार होकर किन्नर शोभायात्रा में शामिल हुए।

शोभायात्रा ऐसी मानो फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

शोभा यात्रा ऐसी थी मानो कोई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हो रही हो। सज-धज कर किन्नर बड़े उत्साह से शोभायात्रा में आगे बढ़ते जा रही थे। कार्यक्रम की मुख्य आयोजिका काजल किरन विंटेज कार पर सवार थी। काजल किरण ने कलश धारण कर रखा था जो किन्नर समाज और लोगों के सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक था, जिसके पीछे 11 विशेष बगिया भी चल रही थीं, जिस पर देशभर से आए किन्नर यात्रा की शोभा बढ़ा रहीे थे।

देशभक्ति गीतों में झूमते नाचते चल रही थीं किन्नर

इसके साथ ही घोड़े और ऊंट पर भी किन्नर सवार थीं। सज-धजकर चल रही किन्नर लोगों के आकर्षण का केंद्र थीं। देशभक्ति गीतों में झूमते नाचते चल रही थीं। बड़ी संख्या में लोगों ने शोभा शोभायात्रा का आनंद लिया। यह यात्रा शकुंतला लाल से शुरू होकर 11 किलोमीटर की यात्रा पूरी की और वापस प्लेन में समाप्त हुई। इस मौके पर कुलदेवी की विशेष पूजा अर्चना कर समाज की सुख समृद्धि और शांति की कामना की गई। इस मौके पर राजस्थान, असम, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों की किन्नर शामिल हुई।