10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति नामर्द है…! ससुराल की चौखट पर दी जान, पत्नी ने नहीं खोला दरवाजा, 2.5 साल पहले की थी लव मैरिज

Kanpur Chakeri suicide Case : कानपुर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक पत्नी को मनाने पहुंचा था, लेकिन पत्नी ने उसके सामने दरवाजा बंद कर लिया।

2 min read
Google source verification

रिया और विक्रम ने 2.5 साल पहले लव-मैरिज की थी, PC- X

कानपुर : चकेरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पत्नी से अनबन से परेशान एक युवक ने ससुराल की चौखट के बाहर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक पत्नी को मनाने पहुंचा था, लेकिन पत्नी ने उसके सामने दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद युवक ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

मृतक की पहचान विक्रम केवट (25) के रूप में हुई है, जो हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के आनंद विहार का रहने वाला था और ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

आखिरी कॉल के बाद उठाया खौफनाक कदम

परिजनों के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 3 बजे विक्रम ऑटो से पत्नी रिया को मनाने उसके मायके (रामादेवी, देहली पुलिया क्षेत्र) पहुंचा था। पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उसने दोपहर 3:40 बजे आखिरी बार फोन किया, लेकिन पत्नी ने कॉल रिसीव नहीं की।

कॉल न उठने से आहत विक्रम ने वहीं अपने ऑटो में बैठकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर वह ऑटो से ही घर पहुंचा। परिजन उसे तत्काल कांशीराम अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ढाई साल पहले की थी मंदिर में शादी

विक्रम के पिता जय कुमार ने बताया कि विक्रम और रिया के बीच करीब 8 साल से प्रेम संबंध था। ढाई साल पहले दोनों ने परिवार को बिना बताए मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों दामोदर नगर में किराए के मकान में रहने लगे।

पिता का आरोप है कि शादी के बाद बहू ने परिवार से बेटे को दूर कर दिया और मिलने तक नहीं देती थी। उन्होंने बताया कि बहू ने उनका मोबाइल नंबर भी बेटे के फोन में ब्लॉक कर दिया था।

4 महीने से मायके में रह रही थी पत्नी

परिजनों के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते चार महीने पहले रिया मायके चली गई थी। इसके बाद विक्रम लगातार पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह लौटने को तैयार नहीं थी।

पिता ने यह भी आरोप लगाया कि करीब 15 दिन पहले रिया घर आई थी और जेवर व एक लाख रुपये नकद लेकर मायके चली गई, जिसके बाद उसने विक्रम का नंबर भी ब्लॉक कर दिया।

पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

पिता का कहना है कि पत्नी से दूरी और मानसिक तनाव के चलते विक्रम 4 से 5 बार पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था, लेकिन हर बार उसे बचा लिया गया।

मामले में पति-पत्नी की व्हाट्सऐप चैट भी सामने आई है, जिसमें पत्नी ने पति के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। चैट में पत्नी ने लिखा है कि उसे पति से नफरत हो गई है और वह उसे धोखेबाज बताती है।

जानें क्या बोली पुलिस

चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।