29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर, May 27, 2026

कानपुर में नौतपा का असर: 44.3°C की भीषण गर्मी से शहर बना ‘हॉट जोन’, लू और धूल भरी आंधी का अलर्ट

IMD Weather Report: कानपुर में भीषण गर्मी हो रही है। बुधवार को कानपुर में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने लू और शुष्क मौसम का अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है।

Kanpur scorching heat

कानपुर भीषण गर्मी (Photo Source- Patrika)

Kanpur heatwave: कानपुर जिला इन दिनों आग पर रखे तवे की तरह तप रहा है। बुधवार को शहर में मौसम ने ऐसा रुख दिखाया कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आज कानपुर का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस (+3.9) दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस (-0.2) रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं ने पूरे शहर को दिनभर झुलसाए रखा। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और बाजारों में रौनक गायब दिखी। ऐसा महसूस हुआ जैसे आसमान से आग बरस रही हो।

हवा में नमी कम, गर्मी का असर ज्यादा

मौसम विभाग के अनुसार आज सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 40 प्रतिशत और न्यूनतम 18 प्रतिशत रही। नमी कम होने और गर्म हवाओं के चलते शरीर से पसीना जल्दी सूखता रहा, जिससे लोगों को राहत के बजाय और ज्यादा जलन महसूस हुई।हवा की औसत गति 6.0 किमी/घंटा और अधिकतम 8.9 किमी/घंटा दर्ज की गई, जबकि हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रही। यह दिशा गर्म और शुष्क हवाओं को और बढ़ावा देती है, जिससे लू का असर तेज हो गया।

आने वाले दिनों में भी नहीं मिलेगी राहत

IMD के अनुसार, कल कानपुर मंडल में तेज धूप और शुष्क मौसम जारी रहेगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस पूरे सप्ताह तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, लेकिन राहत की उम्मीद कम है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि गर्मी बढ़ने के साथ लू (Heatwave conditions) की स्थिति और गंभीर हो सकती है। खासकर दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलना जोखिम भरा साबित हो सकता है।

धूल भरी आंधी और बादलों की हलचल संभव

मौसम में नमी बढ़ने के कारण दोपहर बाद गरज वाले बादल (Thunder Clouds) बनने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तेज हवाएं और धूल भरी आंधी भी चल सकती है, जो कुछ समय के लिए मौसम में हलचल पैदा कर सकती है।हालांकि, यह बदलाव स्थायी राहत नहीं देंगे। मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 और 30 मई को हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन उससे पहले गर्मी अपना असर दिखाती रहेगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें