25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग की चेतावनी: 27 जनवरी का पश्चिमी विक्षोभ करेगा आफत की बारिश

Western disturbance will become active on January 27 मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम में परिवर्तन आएगा। 27 जनवरी को आने वाला पश्चिमी विक्षोभ बर्फबारी और बारिश लेकर आ रहा है। किसानों को भी अलर्ट किया गया है।

2 min read
Google source verification
बर्फबारी और बारिश का अलर्ट, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Western disturbance will become active on January 27 मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक कानपुर मंडल सहित पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री के बीच उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण रात में सर्दी रहेगी। तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 27 जनवरी को आने वाला पश्चिमी विक्षोभ बारिश और बर्फबारी लेकर आएगा। किसानों को सलाह दी गई है कि अगले तीन से चार दिनों तक खेत की सिंचाई न करें। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की भी संभावना है। ‌

नजीबाबाद का न्यूनतम तापमान सबसे कम

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटे में नजीबाबाद का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज 6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। इसके साथ ही मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ का 6.6 डिग्री, मेरठ का 6.8 डिग्री, और बरेली का 7.3 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही बलिया, गोरखपुर, चौक, बनारस, सुल्तानपुर, प्रयागराज, फतेहगढ़, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद का तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।‌

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 27 तारीख को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसका असर उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी भागों में देखने को मिलेगा। झमाझम बारिश होगी। पिछले ढाई महीने के शुष्क मौसम के बाद यह पहली बारिश हो रही है। कई क्षेत्रों में तो बारिश बिल्कुल नहीं हुई है। पहाड़ों पर भी बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां अब शुरू हुई हैं।

कैसा रहेगा कल 26 जनवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के दिन सुबह के समय हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर में आसमान साफ रहेगा और धूप भी निकलेगी। बुधवार का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा 27 जनवरी मंगलवार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में आसमान साफ रहेगा। दिन में भी तेज धूप निकलने का पूर्वानुमान है। रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

कैसा रहेगा 28 जनवरी का मौसम?

28 जनवरी के दिन का तापमान 24 डिग्री और रात का तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। सुबह के समय भी बारिश होगी। इस दौरान तेज हवा भी चलने की संभावना है।