
फोटो सोर्स- पत्रिका
IMD UP Rain Alert in 6 Districts आईएमडी मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम में परिवर्तन आने की चेतावनी दी है। जिसके अनुसार 23 और 24 जनवरी को कानपुर मंडल के जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरनगर का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी है कि अगले तीन से चार दिनों तक खेतों की सिंचाई न करें। इससे फसल को नुकसान हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 23 जनवरी को दोपहर में पश्चिमी विक्षोभ आगे की ओर बढ़ रहा है। जिसके कारण हवा की गति 6 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। दोपहर के बाद बादलों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी। ढूंढ, कोहरे, प्रदूषण, तापमान बढ़ने के साथ कम हो जाएगा। आसमान में ऊंचे बादल होने के कारण धूप में भी गर्मी रहेगी। फफफ तापमान में 1 से 3 डिग्री का उतार-चढ़ाव मौसम वैज्ञानिक के अनुसार कल बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना है। तापमान में 1 से 3 डिग्री का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तेज हवाएं भी चलेंगी। 24 जनवरी को भी मौसम खराब रहेगा। बूंदाबांदी होने के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। कृषि मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी कि अगले तीन-चार दिनों तक सिंचाई की गतिविधियों को स्थगित कर दें। पानी भरे खेत में तेज हवाओं से फसलों के गिरने का भी डर बना रहता है।
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार इसलिए 24 घंटे में मुजफ्फरनगर का तापमान सबसे कम 4.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बरेली का 6.3, मेरठ का 7.01, अयोध्या का 7.5, और कानपुर नगर का 7.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
जबकि नजीबाबाद, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, इटावा, फतेहगढ़, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर नगर, उरई, झांसी, फतेहपुर, फुरसतगंज, प्रतापगढ़, बनारस, चुर्क, आजमगढ़, बस्ती, और बहराइच का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया, जबकि लखीमपुर खीरी, बांदा, और हमीरपुर का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच और बलिया, गाजीपुर, और बाराबंकी का तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
Updated on:
22 Jan 2026 09:01 pm
Published on:
22 Jan 2026 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
