4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीएसटी आईडी हैक कर करोड़ों की रिटर्न फाइल, की गई टैक्स की चोरी, मुकदमा दर्ज

GST ID hacked: कानपुर में जीएसटी आईडी को हैक कर करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी व्यापारी को तब हुई जब वह जीएसटी रिटर्न फाइल करने के लिए लॉगिन कर रहा था। लेकिन लॉगिन नहीं हुआ। इसके बाद उसने जीएसटी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर मामला दर्ज कराया। इस […]

2 min read
Google source verification
कमिश्नरेट पुलिस ने दी जानकारी, फोटो सोर्स- कानपुर पुलिस कमिश्नरेट

फोटो सोर्स- कानपुर पुलिस कमिश्नरेट

GST ID hacked: कानपुर में जीएसटी आईडी को हैक कर करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। जिसकी जानकारी व्यापारी को तब हुई जब वह जीएसटी रिटर्न फाइल करने के लिए लॉगिन कर रहा था। लेकिन लॉगिन नहीं हुआ। इसके बाद उसने जीएसटी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर मामला दर्ज कराया। इस संबंध में कमिश्नरेट पुलिस ने बताया कि प्राइमरी जांच में जीएसटी आईडी हैक होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन खातों की जानकारी प्राप्त की जा रही है जिनमें रिटर्न गया है। मामला रावतपुर थाना क्षेत्र का है।

करोड़ों का हुआ फर्जीवाड़ा, हुई टैक्स चोरी

उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राधा विहार निवासी उत्कर्ष सविता जीएसटी रिटर्न फाइल करने जा रहा था‌। इसके लिए उसने जीएसटी आईडी को लॉगिन किया। लेकिन वह नहीं खुला। इस संबंध में जीएसटी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की गई, जिसकी जांच साइबर सेल ने की। बताया गया कि करीब 70 करोड़ रुपए की फर्जी जीएसटी रिटर्न फाइल की गई है। यह रिटर्न अन्य फर्म के नाम से की गई है।

क्या कहती है कमिश्नरेट पुलिस?

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि रावतपुर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। मिली तहरीर में बताया गया है कि जीएसटी नंबर से संबंधित मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को हैक करके इसका दुरुपयोग किया गया है और फर्जी तरीके से जीएसटी रिटर्न दाखिल किया गया है। जिसके माध्यम से टैक्स चोरी किया गया है।

जांच में मामला सही पाया गया

उन्होंने बताया कि इस मामले में साइबर सेल से जांच कराई गई। प्राथमिक जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले की जांच की जा रही है। जिन खातों में रिटर्न गया है, उनकी जांच की जा रही है। घटना में जो भी व्यक्ति शामिल है, उसके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader