29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

[object Object], May 05, 2016

10वीं के 3 छात्र लापता, अपहरण की आशंका

पीड़ित परिवार ने बेटों के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में लापता छात्रों की तहरीर दी है।

image

May 05, 2016

missing

missing

कानपुर.बर्रा थानाक्षेत्र में पार्क में क्रिकेट खेलने के दौरान तीन छात्र अचानक लापता हो गये। काफी रात तक बेटों के न आने पर घरवालों ने पड़ोसियों से पूछताछ की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित परिवार ने बेटों के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में लापता छात्रों की तहरीर दी है। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर लापता बच्चों की तलाश शुरु कर दी।

बर्रा थानाक्षेत्र जरौली फेस वन में रहने वाले विनोद ने बताया कि उनका बेटा प्रकाश (15) सुनील अवस्थी का बेटा अर्पित (14) व दुर्गेश तीनों सरदार पटेल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है। बीती शाम तीनों बच्चे अपने अन्य दोस्तों के साथ वसुधा पार्क में क्रिकेट खेलने के लिए गये। काफी शाम होने के बाद सब बच्चे घर चले गये पर वह तीनों लोग नहीं पहुंचे।

बेटों के घर न आने पर परिजन परेशान होने-होने लगे। घरवालों ने बेटों की तलाश पड़ोसियों के घर की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह परिजनों ने बर्रा थाने में बेटों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी। थानाध्यक्ष तुलसीराम पाण्डेय ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर बच्चों की तलाश की जा रही है।

वहीं, बच्चों के लापता हो जाने पर जहां परिवार के लोग काफी परेशान है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। छात्रों के न मिलने पर पड़ोसियों ने यह आशंका जताई है कि कहीं मानव तस्करी के लिए बच्चों का अपहरण तो नहीं हुआ हैं।
कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें