13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नौज में एलपीजी गैस सिलेंडर की 113 बुकिंग की किताबें बरामद, खली और भरा सिलेंडर भी मिला

Black marketing of gas in Kannauj: कन्नौज में प्रशासन को जानकारी मिली कि एक घर में डेढ़ सौ से 200 सिलेंडर रखे हुए हैं। छापामारी के दौरान 12 सिलेंडर की बरामदगी हुई, लेकिन 113 गैस की किताबें मिली हैं, एसडीएम ने यह जानकारी दी।

2 min read
Google source verification
कलेक्ट्रेट में बैठा के करते डीएम, फोटो सोर्स- 'X' डीएम कन्नौज

फोटो सोर्स- 'X' डीएम कन्नौज

Black marketing of gas cylinders in Kannauj: कन्नौज में जिला प्रशासन ने गैस सिलेंडर के कालाबाजारी के बड़े मामले का खुलासा किया है। मौके से 113 गैस बुकिंग की किताबें बरामद की गई हैं, जबकि 12 सिलेंडर भी बरामद किए गए हैं, जिसमें एक भरा हुआ है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि डेढ़ सौ से 200 गैस सिलेंडर होने की जानकारी मिली थी। मौके से 12 सिलेंडर बरामद हुए ऐसे समय पर जब गैस की किल्लत है। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने भी इस संबंध में बैठक कर निर्देश दिए कि सिलेंडरों के अनधिकृत भंडारण, कालाबाजारी, ओवर रेटिंग या अनियमितता करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनिमय के अंतर्गत कार्रवाई की जाए।

एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में प्रशासन को जानकारी मिली कि गुरसहायगंज कस्बे के बगिया मोहल्ला में एक घर में डेढ़ सौ से 200 सिलेंडर रखे हुए हैं और बड़े पैमाने पर कालाबाजारी की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने छापा मारा और मौके से 113 गैस बुकिंग की किताबें बरामद की गईं। चर्चा है कि छाप पड़ने की जानकारी पहले ही हो गई थी, जिससे कि बड़ी संख्या में सिलेंडरों को मौके से हटा दिया गया।

क्या कहते हैं उप जिलाधिकारी?

इस संबंध में उप जिलाधिकारी छिबरामऊ ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। छापा मारने के दौरान कुछ लोग गैस सिलेंडर लेने भी आए थे। लेकिन टीम को देखकर मौके से निकल गए।
घर के मालिक जगदीश ने बताया कि वह पहले गैस एजेंसी में काम करते थे। अब काम नहीं कर रहे हैं। वह लोगों को किताबें लेकर उन्हें सिलेंडर की सप्लाई करते हैं।यह कार्य भी गैरकानूनी है। ऐसे समय पर जब गैस की कमी बनी हुई है। इन्हें इस प्रकार का कार्य नहीं करना चाहिए। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दो घरों में रखा था सिलेंडर

एसडीएम ने बताया कि मौके से 12 सिलेंडर मिले हैं जिनमें एक भरा हुआ है, जबकि 113 बुकिंग की कॉपी भी बरामद हुई है। सिलेंडरों को दो घरों में रखा जाता था। आसपास के घरों को भी सर्च किया गया है। एक मोटरसाइकिल में सिलेंडर बंधा हुआ खड़ा था, उसे भी सीज किया जा रहा है। इस कार्य में गैस एजेंसी कोमियो के भी शामिल होने की संभावना है। अन्य व्यक्ति को गैस देना गैर गैरकानूनी है। 120-बी के तहत कार्रवाई की जाएगी।