कन्नौज में पुलिसकर्मी के घर सांपों के मिलने से दहशत फैल गई। देखते-देखते सांप मिलने की खबर जंगल में आग की तरह पूरे मोहल्ले में फैल गई। घर वाले दहशत में आ गए। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने बड़ी ही सावधानी से कोबरा सांपों को पकड़ कर जंगल में छोड़ा। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इधर घर वाले घर छोड़कर दूसरी जगह चले गए। मामला गुरसहायगंज थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तिर्वा रोड निवासी दीवान सुरेंद्र सिंह किराए के मकान पर रहते है। रात में अचानक उस समय हड़कंप मच गया। जब घर के अंदर कोबरा सांप दिखाई पड़ा। देखते देखते सांपों का झुंड बाहर निकल आया। दीवान के घर वाले भी दहशत में आ गए। इसकी जानकारी सर्प मित्र रवि को मिली तो मौके पर जाकर उसने कोबरा सांपों का रेस्क्यू किया। उन्हें पड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
मोहल्ले वालों का कहना है कि घर के पास ही ब्रह्मदेव महादेव का मंदिर है। जिसमें अक्सर सांप निकालने की घटनाएं होती रहती है। कोबरा सांप को देखकर घर वाले इतना डर गए कि दूसरी जगह रहने चले गए। लेकिन मोहल्ले में दहशत अभी भी बरकरार है। कोबरा सांप की दहशत लोगों में देखी जा रही है। जिनके काटने से बचना मुश्किल हो जाता है। एक साथ 11 सांपों कोबरा सांपों का मिलना भी आश्चर्य से काम नहीं था।
Published on:
27 Jul 2025 11:31 am