30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर, May 30, 2026

Phalodi Accident: तूफानी हवा के बीच बस-कार की भिड़ंत, दो युवकों की मौत, 2 गंभीर घायलों को जोधपुर किया रेफर

Phalodi Car-Bus Accident: बस और कार की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देचू क्षेत्र में जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर हुआ।

Phalodi Car-Bus Accident

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। फोटो- पत्रिका

फलोदी। फलोदी में शनिवार शाम मौसम के बदले मिजाज के बीच जोधपुर-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देचू क्षेत्र के मंडला कला के पास 85 मील पर निजी बस और कार की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया।

यह वीडियो भी देखें

जानकारी के अनुसार दुर्घटना शनिवार शाम उस समय हुई जब तूफानी हवा के बीच एक कार और निजी बस की भिड़ंत हो गई। टक्कर से कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए देचू उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर घायल जोधपुर रेफर

चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जोधपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। कुछ समय तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और बिगड़े मौसम को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। मृतकों की पहचान और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

कांस्टेबल की मौत

इससे पहले भोजासर पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल रमेश विश्नोई की सड़क हादसे में मौत से पुलिस विभाग और उनके पैतृक गांव खारा में शोक का माहौल है। ड्यूटी से अवकाश लेकर जा रहे कांस्टेबल को एक निजी बस ने टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी जान चली गई। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल रमेश विश्नोई पुत्र बिरबलराम विश्नोई निवासी खारा बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान चैनपुरा क्षेत्र में एक निजी बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल फलोदी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें