
साध्वी प्रेम बाईसा और उनका ड्राइवर (फोटो-पत्रिका)
जोधपुर। साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी मौत पर उनके ड्राइवर ने बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया कि कैसे नॉर्मल जुकाम के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और असमय मौत हो गई। वहीं इस मामले में SIT ने जांच तेज कर दी है, जिसको लेकर ACP छवि शर्मा ने जानकारी साझा की है।
साध्वी प्रेम बाईसा की हुई रहस्यमयी मौत की गुत्थी उलझती ही जा रही है। पोस्मार्टम रिपोर्ट के बाद भी कुछ खास हासिल नहीं हुआ है। इस बीच उनके ड्राइवर सुरेश ने बड़ी जानकारी दी है। सुरेश ने बताया कि प्रेम बाईसा को सामान्य जुकाम थी, लेकिन इंजेक्शन लगाने के बाद ही उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई।व
ड्राइवर ने बताया कि प्रेम बाईसा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, उसी को लेकर वो लंबे समय से परेशान चल रहीं थी। लेकिन तबीयत उनकी इंजेक्शन लगने के बाद ज्यादा खराब हुई। उसके पहले उन्हें सामान्य जुकाम थी।
वहीं प्रेम बाईसा की मौत की जांच कर रहीं एसीपी छवि शर्मा ने बताया कि एसआइटी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। टीम ने उस घर से कई साक्ष्य जुटाए हैं, जिस घर (आश्रम) में प्रेम बाईसा निवास कर रहीं थी। उस घर में आने-जाने और रहने वालों से भी टीम पूछताछ कर रही है। वहीं उनके कमरे और बाथरूम की भी जांच की गई है, जिससे यह पता चल सके कि प्रेम बाईसा अपने सामान्य जीवन में किन चीजों का उपयोग करती थीं।
छवि शर्मा ने बताया कि प्रेम बाईसा के पिता के मुताबिक, वो लंबे समय से इनहेलर ले रहीं थी। हालांकि, अभी तक अस्थमा की बीमारी या ऐसा कुछ जांच में सामने नहीं आया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के अंदर किसी तरह का जहर और शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, नसें लाल पड़ गईं थी, यह जांच में सामने आया है।
इसके अलावा प्रेम बाईसा के पिता विरमनाथ ने भी वीडियो को लेकर बयान दिया है। उन्होंने भी बताया कि पिछले कई सालों से उनका वीडियो वायरल होने कि वजह से वह परेशान थीं। इसको लेकर उन्होंने साधु-संतों को पत्र लिखा है। कुल मिलाकर साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का मामला अभी भी संदिग्ध बना हुआ है और एसआइटी तेजी से जांच कर रही है।
Published on:
01 Feb 2026 08:10 pm

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
