
थाईलैंड की राजकुमारी। फाइल फोटो- पत्रिका नेटवर्क
जोधपुर। थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नवरी नारिरतना राजकन्या अपने दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचीं। डिफेंस एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर पुलिस और प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। डिफेंस एयरपोर्ट पर राजस्थानी लोक परंपरा के अनुसार उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद वे उम्मेद भवन चली गईं।
इस अवसर पर रॉयल थाई एम्बेसी का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा। राजकुमारी 10 फरवरी तक जोधपुर प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगी। अंतरराष्ट्रीय अतिथि की यात्रा को लेकर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आपसी समन्वय के तहत सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यह वीडियो भी देखें
पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में रॉयल थाई एम्बेसी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर यात्रा से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की थी। राजकुमारी के प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट, अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल, रूट चार्ट, ठहराव स्थलों और भ्रमण कार्यक्रम को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वीवीआईपी विजिट को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है और विशेष सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।
इससे पहले राजकुमारी सिरिवन्नवरी शुक्रवार को जयपुर एयरपोर्ट से सीधे ऐतिहासिक रामबाग पैलेस पहुंचीं थीं। उनकी यात्रा के दौरान सुरक्षा के इतने पुख्ता इंतजाम थे कि एयरपोर्ट पर आम जनता के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। जयपुर में शनिवार को उन्होंने आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस और त्रिपोलिया बाजार का भ्रमण किया। उन्होंने राजस्थान की हस्तशिल्प कला और पारंपरिक जीवनशैली को करीब से देखा।
Updated on:
08 Feb 2026 09:18 pm
Published on:
08 Feb 2026 08:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
