4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर, Jun 03, 2026

जोधपुर की महिला इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई ने खाया विषाक्त, सामने आया वीडियो, जानिए क्या बोलीं

जोधपुर में एक महिला इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान होकर बुधवार को विषाक्त खा लिया। तबियत बगड़ने के बाद अनिता बिश्नोई को परिजन तुरंत मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।

anita bishnoi

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनीता बिश्नोई। फोटो Anita Dinesh Bishnoi facebook

जोधपुर। जोधपुर में एक महिला इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान होकर बुधवार को विषाक्त खा लिया। तबियत बगड़ने के बाद अनिता बिश्नोई को परिजन तुरंत मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना से पहले अनिता के फेसबुक फेज पर एक पोस्ट साझाा किया था, जिसमें उन्होंने कहा था-'आज के बाद आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी'। अनिता के पति दीनाराम के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से कुछ इन्फ्लूएंसर लगातार सोशल मीडिया पर टारगेट करके मेरी पत्नी अनिता को परेशान कर रहे थे। इसके चलते अनिता यह कदम उठाया।

अनिता के फेसबुक पर जारी हुआ वीडियो

अनिता बिश्नोई के सोशल मीडिया फेसबुक पर वीडिया जारी किया गया है। खबर लिखे जाने से ठीक एक घंटे पहले जारी वीडियो में अनिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि छह आदमी और 2 महिलाएं मेरी इज्जत पर कीचड़ उछाला जा रहा है। क्योंकि मेरी जमीन को जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था। उन्होंने खुला चेंलेग दिया था कि तेरे को गाड़ी से मार देंगे। मेरे पास रिकॉर्डिंग और वीडियो पड़े हुए है। उन्होंने आगे कहा कि तुम मेरी इज्जत पर कलंक लगा सकते हो। मेरी इज्जत उड़ा सकते हो क्योंकि तुम्हें पता ही नहीं है कि परिवार में इज्जत कैसे की जाती है।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मैं बिना सबूत के एक कदम भी नहीं बढ़ाऊंगी। जब इनसे कुछ भी नहीं हुआ तो दूसरों को भेजकर मुझे बदनाम करने की कोशिश की। सुधर जाओ…नहीं तो मेरे पास आकर बात करो। दूसरों के कहने से कुछ नहीं होगा, मेरी इज्जत पर कलंक लगाने से कुछ नहीं होगा। चलो मैं तो मर जाऊंगी, पर तुम तो खुश रहोगे ना। अब मुझे कुछ नहीं कहना बाकि पुलिस काम करेगी।

पति ने लगाए आरोप

उधर, पति का कहना है कि कुछ लोग सोशल मीडिया और वॉट्सएप के माध्यम से उनकी पत्नी को बदनाम करने और मानसिक रूप से परेशान करने का प्रयास कर रहे थे। घटना के समय दीनाराम घर पर नहीं थे। एक परिचित से सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी मिलने पर वे तुरंत घर पहुंचे, जहां अनीता की हालत बिगड़ी हुई थी। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी है और परिजन उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें