7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur Murder Case: 6000 रुपए के लिए पोता बना कातिल, चिता 90% जल चुकी थी तब पहुंची पुलिस; रूह कंपा देगी ये वारदात

Rajasthan Crime: जोधपुर के लूनी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। शराब और 6 हजार रुपए के विवाद में पोते ने दादी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
Grandson Killed Grand Mother

मृतका दादी और आरोपी पोते की फाइल फोटो: पत्रिका

Grandson Killed Grandmother: जोधपुर के लूनी थानान्तर्गत सतलाना गांव के कुम्हारों की ढाणियां स्थित मकान में पोते ने ही मारपीट के बाद गला घोंटकर दादी की हत्या की थी। दादी ने शराब पीकर आने के लिए पोते को टोका था और अपने छह हजार रुपए मांगे थे। इससे गुस्साए पोते ने मारपीट के बाद गला घोंटकर दादी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पोते को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि कुम्हारों की ढाणियां निवासी पेंपीदेवी (85) पत्नी नैनाराम कुम्हार कीे पोते सुरेश ने गला घोंटकर हत्या की थी। वारदात स्वीकारने पर पोते सुरेश (40) पुत्र बुद्धाराम प्रजापत को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले मोर्चरी में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तत्पश्चात शव पुत्र नत्थाराम को सौंपा गया।

आरोपी पोते से पूछताछ में सामने आया कि वह शराब का आदी है। वह पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता है। उसी परिसर में कुछ ही दूरी पर दादी पेंपीदेवी रहती है। गत बुधवार रात वह शराब पीकर घर आया था। इस पर दादी ने उसे उलाहना दिया था। दोनों में विवाद हो गया था। दादी ने पोते को छह हजार रुपए उधार दे रखे थे।

पोता शराब न पी पाए, इसलिए दादी ने उससे छह हजार रुपए मांगे। इससे पोता गुस्सा हो गया। वह दादी से झगड़ा करने लगा। आवेश में आकर उसने दादी से मारपीट की व गला घोंट दिया। इससे दादी की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

गुपचुप दाह संस्कार कराया, बेटे ने रुकवाया

मृतका के तीन पुत्र हैं। दो बेटे गांव में अलग रहते हैं। आरोपी सुरेश का पिता बीमार होने से शहर में रहता है। दादी का दम टूटने से पोता सुरेश घबरा गया था। उसने किसी को बताए बगैर ही गुरुवार को दादी का शव श्मशानस्थल ले जाकर दाह संस्कार कर दिया था।

बेटों को पता लगा तो उन्होंने दाह संस्कार रुकवाकर पुलिस को सूचना दी थी। तब तक शव 90 प्रतिशत जल चुका था। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया था, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। बेटे नत्थाराम ने अपने भतीजे सुरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।