11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur: पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के घर में बवाल, मां ने बेटे मानवेंद्र को घर में घुसने से रोका, बोलीं- थै अठैऊं जाओ

Manvendra Singh Second Marriage: पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के घर में बेटे मानवेन्द्र सिंह और मां शीतल कंवर के बीच विवाद भड़क गया है। बताया जा रहा है कि मानवेन्द्र की दूसरी शादी को लेकर परिवार नाराज है और उन्हें घर में आने से रोका गया।

2 min read
Google source verification
Jaswant Singh, Manvendra Singh, Sheetal Kanwar, Jodhpur, family dispute, second marriage, controversy, viral video, social media, house entry, mother-son conflict, Rajasthan politics, reception, relatives, family tension, Manvendra Singh Second Marriage

फाटक के बाहर खड़े मानवेन्द्र सिंह। फोटो- पत्रिका

जोधपुर। पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के घर में विवाद खड़ा हो गया है। कलह इतनी बढ़ गई कि बेटे पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह को मां शीतल कंवर ने घर में आने से रोक दिया है। मां शीतल कंवर ने मानवेन्द्र से कहा कि 'थनै म्हैं घर में नी आवण दूं…थै अठैऊं जाओ…।' वजह मानवेन्द्र के एक दूसरी जाति की लड़की से शादी करना बताया जा रहा है। चर्चा यह भी है कि इस विवाद में मानवेन्द्र से उनके भाई और बेटे-बेटी भी नाराज बताए जा रहे हैं।

रिसेप्शन के बाद घर में विवाद

कुछ महीनों से पूर्व सांसद मानवेन्द्र के दूसरी शादी की चर्चाओं के बीच मां-बेटे की नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। हालांकि, पूर्व सांसद मानवेन्द्र या जसवंत सिंह के परिवार के किसी भी सदस्य ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की।

पिछले दिनों मानवेन्द्र के बेटे हमीरसिंह की शादी भी धूमधाम से हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल और मुख्य सचिव वी श्रीनिवास समेत कई राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। मानवेन्द्र के बेटे हमीर की शादी और रिसेप्शन के बाद अब घर में विवाद हो शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि मानवेन्द्र को उनकी मां शीतल कंवर ने घर में आने से रोक दिया है।

मानवेन्द्र पर दूसरी शादी करने का आरोप है। इससे उनकी मां और परिवार नाराज बताए जा रहे हैं। मानवेन्द्र ने जिस लड़की से शादी की है उसे वे 3 मार्च को घर लेकर आए थे. लेकिन परिवार ने इजाजत नहीं दी। इसके बाद से मां-बेटे में नाराजगी चल रही है। पत्रिका ने पूर्व सांसद मानवेन्द्र से विवाद को लेकर बातचीत करने का प्रयास किया, उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि अभी देश के लिए महत्वपूर्ण सूचना ईरान की लड़ाई है या सोशल मीडिया की सूचनाएं। इतना कहकर उन्होंने फोन काट दिया।

घर में आने की जद्दोजहद कर रहे मानवेन्द्र

मानवेन्द्र और उनकी मां शीतल कंवर के बीच नाराजगी के वीडियो में मानवेन्द्र अपने ही घर में प्रवेश करने के लिए जद्दोजहद करते हुए नजर आ रहे हैं। मानवेन्द्र अपने सुरक्षा गार्ड के साथ घर के बाहर खड़े हैं, वहीं जसवंत की पत्नी शीतल कंवर घर के भीतर नजर आ रहे हैं।

मानवेन्द्र घर में आने की बात कर रहे हैं, जबकि उनकी मां इजाजत नहीं दे रही। वीडियो में फाटक के बाहर खड़े मानवेन्द्र को उनकी मां कह रही है…थारेऊं म्हनै कोई बात नीं करणी…मानवेन्द्र कह रहे हैं…म्हनै मार दो…म्हारो सामान लेवण आयो हूं…। करीब पौने तीन मिनट के वीडियो में मां-बेटे के बीच आपसी नाराजगी की बात सामने आ रही है।