4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर, Jun 04, 2026

अब कैसी है जोधपुर के MDM अस्पताल में भर्ती सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई की हालत, जानिए हेल्थ अपडेट

जोधपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई की तबीयत को लेकर ताजा स्वास्थ्य अपडेट सामने आया है। जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती अनिता का उपचार जारी है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Anita Bishnoi

अनिता बिश्नोई। फोटो- पत्रिका नेटवर्क

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर में बुधवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई ने जान देने का प्रयास किया। उनकी एक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मचना शुरू हो गया। ट्रोलिंग ने 32 वर्षीय अनिता बिश्नोई को इतना परेशान किया कि उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। वे जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल (MDM) में भर्ती हैं। मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित बृहस्पतिवार को बताया कि अनिता बिश्नोई को 3 जून को गंभीर हालत में अस्पताल में लाया गया था। उनका इमरजेंसी में इलाज किया गया। अब उनकी हालत में सुधार है। उनको आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। अभी उनकी हालत स्थिर है, लेकिन जहर का असर है, इसलिए अभी अगले 2 से 3 दिन उनको मॉनिटरिंग के लिए रखा जाएगा।

क्यों परेशान थी अनिता बिश्नोई

अनिता बिश्नोई के पति दीनाराम ने बताया कि पिछले कई दिन से कुछ इन्फ्लूएंसर एक पोस्ट को लेकर पत्नी अनीता को ट्रोल कर रहे थे। पोस्ट में अनिता ने बदलते सामाजिक परिवेश और संस्कृति पर व्यंग्य किया था। अनिता ने कहा था-कपड़े हो गए छोटे तो शर्म कहां से आएगी। इस पर उसे काफी ट्रोल किया जा रहा था। इससे वह परेशान थी।

इसके अलावा कुछ इन्फ्लूएंसर अनिता बिश्नोई को बदनाम करने की भी धमकियां दे रहे थे। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। पति दीनाराम ने कुछ लोगों पर वॉट्सएप मैसेज के जरिए भी उसकी पत्नी को बदनाम करने की धमकियां देने का आरोप भी लगाया।

कहां की रहने वाली है अनिता बिश्नोई

अनिता बिश्नोई ने विषाक्त खाने से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर 'आज के बाद आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी...' पोस्ट कर लोगों को हैरान कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई। अनिता की भावुक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनको हिम्मत देते हुए नजर आए।

अनिता ने जिस समय विषाक्त खाया, पति दीनाराम घर से बाहर थे। पोस्ट देखने के बाद किसी जानकार ने पति दीनाराम को फोन पर इस बारे में बताया तो वे तुरंत घर पहुंचे और पत्नी को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। अनिता बिश्नोई मूल रूप से जैसलमेर जिले के लाठी गांव की रहने वाली है। कंटेंट क्रिएटर अनिता बिश्नोई का परिवार वर्तमान में जोधपुर में रहता है। वे खेती, ग्रामीण जीवन और राजस्थानी संस्कृति से जुड़े वीडियो बनाती हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें