29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर, May 21, 2026

10 किलो चांदी का खजाना चोरी! पीपाड़ सिटी में नींव खोदते समय मिली ईंट, मजदूर फरार, थाने तक पहुंचा मामला

Rajasthan Silver Brick Mystery: पीपाड़ सिटी में मकान की नींव खुदाई के दौरान मिली 10 किलो चांदी की ईंट अब रहस्य बन गई है। मजदूरों के विवाद के बाद मामला सामने आया, लेकिन पुलिस अब तक ईंट बरामद नहीं कर पाई है।

silver brick

एआई तस्वीर

पीपाड़ सिटी। शहर के मुथों का बास क्षेत्र में पुराने मकान के जीर्णोद्धार के दौरान नींव खुदाई में मिली करीब 10 किलो वजनी चांदी की ईंट चोरी का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। घटना को करीब एक पखवाड़ा बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक चांदी की ईंट बरामद नहीं कर पाई है। मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार मुथों का बास क्षेत्र निवासी रोहित जैन अपने पुराने मकान का जीर्णोद्धार करवा रहे थे।

यह वीडियो भी देखें

10 किलो वजनी चांदी की ईंट मिली

इसके लिए उन्होंने चिरढ़ाणी निवासी भागीरथ और कोजाराम मेघवाल को मजदूर के रूप में काम पर लगाया था। बताया जा रहा है कि मकान की नींव खुदाई के दौरान मजदूरों को जमीन के अंदर से करीब 10 किलो वजनी चांदी की ईंट मिली। आरोप है कि दोनों मजदूर ईंट को अपने साथ ले गए और इस बारे में किसी को जानकारी नहीं दी। बताया जा रहा है कि बाद में चांदी की ईंट के बंटवारे को लेकर दोनों मजदूरों के बीच विवाद हो गया।

चर्चा का विषय बना मामला

इसी दौरान एक मजदूर ने पूरी घटना मकान मालिक रोहित जैन को बता दी। इसके बाद मामला सामने आया और क्षेत्र में तेजी से चर्चा का विषय बन गया। जानकारी के अनुसार मकान मालिक के पास इस पूरे मामले से जुड़े ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद हैं, जिनमें चांदी की ईंट मिलने और उसे ले जाने की बात सामने आने का दावा किया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद रोहित जैन ने दोनों मजदूरों के खिलाफ पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया।

चांदी की ईंट बरामद नहीं हो सकी

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी, लेकिन अब तक चांदी की ईंट बरामद नहीं हो सकी है। लगभग 10 किलो वजनी इस ईंट की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। ऐसे में मामले को लेकर लोगों की उत्सुकता और चर्चा लगातार बढ़ रही है।इधर, इस चर्चित मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना, शिकायत और कथित सबूत मिलने के बावजूद पुलिस अब तक चांदी की ईंट तक नहीं पहुंच पाई है। लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में चांदी की ईंट कहां गई और किसके पास है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें