15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhunjhunu news : मनसा माता वन क्षेत्र के भोजगढ़ में बनेगा वन्यजीव रेस्क्यू सेंटर

झुंझुनूं जिले में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मनसा माता वन क्षेत्र के भोजगढ़ में वन्यजीवों के लिए रेस्क्यू सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके पूरा होने के बाद जिले में पैंथर सहित अन्य हिंसक वन्यजीवों के रेस्क्यू के लिए जयपुर से टीम बुलाने की मजबूरी […]

2 min read
Google source verification

मनसा वन क्षेत्र के भोजगढ़ में वन्य जीवों के बन रहा रेस्क्यू सेंटर

झुंझुनूं जिले में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मनसा माता वन क्षेत्र के भोजगढ़ में वन्यजीवों के लिए रेस्क्यू सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके पूरा होने के बाद जिले में पैंथर सहित अन्य हिंसक वन्यजीवों के रेस्क्यू के लिए जयपुर से टीम बुलाने की मजबूरी समाप्त हो जाएगी। झुंझुनूं जिले में लगभग 405 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र है तथा खेतड़ीबांसियाल क्षेत्र में पैंथर सफारी भी संचालित है। इसके बावजूद जिले में अब तक वन्यजीव रेस्क्यू के लिए न तो स्थाई पशु चिकित्सक उपलब्ध था और न ही रेस्क्यू वाहन, गन अथवा प्रशिक्षित स्टाफ। ऐसी स्थिति में जब भी पैंथर या अन्य हिंसक जानवर आबादी क्षेत्र में प्रवेश करते थे, तो करीब 250 किलोमीटर दूर जयपुर से रेस्क्यू टीम बुलानी पड़ती थी, जिससे किसी भी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती थी।

राजस्थान पत्रिका की पहल लाई रंग

इस गंभीर समस्या को लेकर राजस्थान पत्रिका ने लगातार अभियान चलाकर प्रशासन और सरकार का ध्यान आकर्षित किया। इसके परिणामस्वरूप पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के प्रयासों से वन विभाग को लगभग एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया। इस बजट से मनसा माता वन क्षेत्र के भोजगढ़ में रेस्क्यू सेंटर, सोलर पंप, चारदीवारी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। रेस्क्यू सेंटर सहित कई कार्यों की शुरुआत हो चुकी है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पत्रिका का जताया आभार

रेस्क्यू सेंटर का कार्य शुरू होने पर बाघोली पंचायत प्रशासक एडवोकेट जतन किशोर सैनी, युवा नेता रवि कुड़ी पचलंगी, जहाज पंचायत प्रशासक कविता सैनी, गजेंद्र सिंह पचलंगी, ब्रह्मदत्त मीणा (गुड़ा) सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने राजस्थान पत्रिका का आभार व्यक्त किया।

निर्माण कार्य शुरू हो गया है...

मनसा माता वन क्षेत्र के भोजगढ़ में रेस्क्यू सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके पूर्ण होने के बाद झुंझुनूं जिले में ही 24 घंटे रेस्क्यू टीम उपलब्ध रहेगी और जयपुर से टीम बुलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे वन विभाग के साथ-साथ आमजन को भी बड़ी राहत मिलेगी।”

धर्मवीर मील, क्षेत्रीय वन अधिकारी, उदयपुरवाटी