
गोदारा गैंग का गुर्गा अजय उर्फ पहलवान उर्फ भोला अरेस्ट, फोटो पत्रिका
Pilani police action: झुंझुनूं जिले के पिलानी थाना क्षेत्र में एक कॉलेज संचालक को जान से मारने की धमकी देकर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस पूर्व में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने मामले में फरार आरोपी रोहित गोदारा गैंग के मुख्य गुर्गे अजय उर्फ पहलवान उर्फ भोला को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी प्रकरण में गैंग के सदस्य विकास उर्फ दुबे को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पिलानी पुलिस थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि परिवादी संजीव कुमार ने 27 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 14 व 23 सितंबर को विदेश नंबर से कॉल आई, जिसे उसने नहीं उठाया।
24 सितंबर को दोबारा कॉल आने पर सामने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा के ग्रुप से जुड़ा होना बताया। इसके बाद व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भेजकर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई तथा 26 सितंबर को फिर धमकी भरा संदेश भेजते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ, दबिश और आसूचना संकलन के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पूर्व में विकास उर्फ दुबे की गिरफ्तारी के बाद मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अजय उर्फ पहलवान उर्फ भोला को भिवानी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। आरोपी अजय उर्फ पहलवान उर्फ भोला डांडवा, थाना बाढ़ड़ा, जिला चरखी दादरी का रहने वाला है और उसके खिलाफ पहले से 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
Published on:
08 Feb 2026 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allझुंझुनू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
