29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनू, May 25, 2026

Rajasthan: ‘पॉलिटिकल टूरिज्म बना रखा है और आप…’, NEET स्टूडेंट के मौत मामले में पूर्व मंत्री ने कलक्टर को किया कॉल

Ex-Minister Rajendra Gudha: नीट छात्र प्रदीप माहिच की आत्महत्या का मामला अब राजनीतिक बहस का मुद्दा बनता जा रहा है। पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

NEET Student Suicided Case

प्रदीप के परिजनों को ढांढस बंधाते पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा (फोटो: पत्रिका)

NEET Aspirant Pradeep Mahich Death Case: नीट छात्र प्रदीप माहिच की आत्महत्या का मामला लगातार राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का मृतक छात्र के घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। रविवार शाम पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा भी प्रदीप माहिच के घर पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए तथा अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने झुंझुनूं जिला कलक्टर अरुण गर्ग और सीकर जिला कलक्टर आशीष मोदी से फोन पर बातचीत कर नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि यहां विपक्ष ने पॉलिटिकल टूरिज्म बना रखा है और आप एक बार भी आकर परिजनों से नहीं मिल सके। आपको स्वयं आकर पीड़ित परिवार से मिलना चाहिए था। पूर्व मंत्री ने सीकर में पुलिस की ओर से परिजनों के साथ किए गए व्यवहार पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह आजाद भारत है और यहां आमजन की बात सुननी पड़ती है।

गुढ़ा ने फोन पर यह भी कहा कि प्रशासन का कोई अधिकारी या यहां तक कि पटवारी तक परिवार से संपर्क करने नहीं पहुंचा। गुढ़ा ने बातचीत के दौरान पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस और भाजपा सरकारों की कार्यप्रणाली पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय पेपर लीक मामलों में कार्रवाई में वर्षों लग जाते थे, जबकि वर्तमान सरकार कम समय में परीक्षा निरस्त कर फिर से परीक्षा करा रही है।

शहर कोतवाल व उद्योग नगर एसएचओ पर आरोप

गुढ़ा व परिजनों ने सीकर व झुंझुनूं जिला कलक्टर से बातचीत करते हुए पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों व गुढ़ा ने कहा कि उद्योग नगर थानाधिकारी राजेश कुमार बुडानिया व शहर कोतवाल सुनील कुमार ने न्याय दिलाने की बजाय परिवार को डराने और दबाव बनाने का प्रयास किया। आरोप लगाया गया कि दोनों अधिकारियों ने परिजनों से कहा कि लगता है जांच आपके घर से ही शुरू करनी पड़ेगी। इस बयान के बाद परिजनों में नाराजगी बढ़ गई।

परिजनों ने हमें कोई शिकायत नहीं की

उद्योग नगर थानाधिकारी राजेश कुमार बुडानिया व कोतवाल सुनील कुमार के परिजनों से अभद्र बात करने की कोई शिकायत हमारे पास नहीं आई है। यदि परिजन लिखित में कुछ देंगे और हमारे पास कोई शिकायत आएगी तब नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
प्रवीण नायक नूनावत, पुलिस अधीक्षक, सीकर

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें