
फोटो सोर्स- पत्रिका
IMD Weather prediction: उत्तर प्रदेश में झांसी सबसे गर्म और नजीबाबाद सबसे कम तापमान वाला जिला घोषित किया गया है। आने वाले दोनों में तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि हो रही है। आज रात से बंगाल की खाड़ी और अरबबियन सागर से मॉइश्चर का असर दिखाई पड़ रहा है। जिसके कारण ऊंचे आसमान में बादल छाए रहेंगे। इटावा सहित अन्य जिलों में आसमान पर बादल दिखाई पड़ रहे हैं। लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में थोड़ी बहुत कमी आएगी। लेकिन हीट इंडेक्स बढ़ जाएगा। उत्तर पश्चिम से आने वाली हवा में अब नम हवाएं भी शामिल हो गई हैं। हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। लेकिन उत्तर पश्चिमी हवाओं के आने की रफ्तार भी कम हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में नजीबाबाद का तापमान दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। अयोध्या का तापमान 14.5 डिग्री, फतेहपुर का 15.2 डिग्री, बहराइच और गोरखपुर का 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त, बरेली, आजमगढ़, आगरा, फतेहगढ़, लखीमपुर खीरी, हमीरपुर, उरई, झांसी, बनारस एयरपोर्ट और बनारस बीएचयू का तापमान 18 से 20 डिग्री, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, अयोध्या, कानपुर, बहराइच, बाराबंकी, शाहजहांपुर, हरदोई, इटावा, मुरादाबाद और मेरठ का तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार झांसी सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है, जबकि आगरा का तापमान 35.5, बांदा का 35.4, हमीरपुर का 34.2 डिग्री और अलीगढ़ का 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे कम नजीबाबाद का तापमान दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 7 मार्च शनिवार, का तापमान 19-35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इसके साथ ही 8 मार्च का तापमान 18-36 डिग्री, 9 मार्च का तापमान 19-36 डिग्री, 10 मार्च का तापमान 19-37 डिग्री, 11 मार्च का तापमान 19-36 डिग्री और 12 मार्च का तापमान 20-37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Updated on:
06 Mar 2026 08:44 pm
Published on:
06 Mar 2026 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
