30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झांसी, May 30, 2026

अविमुक्तेश्वरानंद बोले- धीरेंद्र शास्त्री को देश का भविष्य बताने की जिम्मा मिले, CM योगी पर साधा निशाना, ‘कॉकरोच पार्टी’ पर भी दिया बयान

झांसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) की कार्यशैली पर सवाल उठाए। शंकराचार्य (Shankaracharya) ने बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) पर भी तंज कसा है।

Swami Avimukteshwarananda

अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी और धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा (फोटो- पत्रिका)

Avimukteshwarananda Jhansi Visit: झांसी दौरे के समय शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Swami Avimukteshwarananda) ने बड़ा बयान दिया है। शंकराचार्य ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Bageshwar Dham Head Priest Dhirendra Krishna Shastri) और सोशल मीडिया पर छाई 'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर प्रतिक्रिया दी है। इस मौके पर शंकराचार्य ने गोवंश की रक्षा (Cow Protection) का मुद्दा उठाया और सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा।

शंकराचार्य का धीरेंद्र शास्त्री पर तंज

झांसी के कुंज बिहारी मंदिर में मीडिया से बात करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि दरबार लगाकर भविष्य बताने वाले धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोगों को देश का भविष्य बताने का जिम्मा दे देना चाहिए। शंकराचार्य ने कहा- धीरेंद्र शास्त्री, खुद दावा करते हैं कि रक्षा मंत्रालय उनसे संपर्क करे तो वे आने वाली आपदाओं की जानकारी दे सकते हैं। ऐसे में सरकार को देश और जनता के हित में तुरंत उनसे संपर्क करना चाहिए।

शंकराचार्य ने CM योगी पर साधा निशाना, पूछे तीखे सवाल

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल गेरुआ वस्त्र पहन लेने से कोई साधु नहीं बन जाता। लोगों पर बुलडोजर चलवाना, किसी साधु का काम नहीं हो सकता है। शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री से सीधा सवाल किया कि अगर वे खुद को साधु मानते हैं तो साधुओं जैसा आचरण क्यों नहीं करते? क्या साधु बुलडोजर लेकर लोगों पर चढ़ाता है? इतने दिनों से सरकार है, गौहत्या अभी तक बंद क्यों नहीं हुई? उत्तर प्रदेश में गायों की संख्या क्यों कम हो रही है? आश्रय स्थलों की हालत खराब क्यों है?

शंकराचार्य ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर भी अपनी राय दी है। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जो लोग राजनीति करना चाहते हैं, उनके लिए हमेशा स्कोप है। कॉकरोच या किसी भी नाम से नई पार्टी गठित हो सकती है। कोई भी पार्टी के नाम से रजिस्ट्रेशन करा सकता है, लेकिन हमें ये देखना होगा कि कैसे इनके पीछे इतने लोग इकट्ठा हो गए। ये लोग सरकार की नीतियों से परेशान हैं, वे चाहते हैं कि इस सरकार को हटाया जाए, इसलिए वे इकट्ठा हुए हैं। सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का गठन सरकार के प्रति गुस्से का प्रतीक है।

शंकराचार्य ने गौरक्षा पर उठाए सवाल

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हम गाय को 'राष्ट्र माता' घोषित कराने के अभियान पर निकले हुए हैं। अविमुक्तेश्वरानंद ने गौसंरक्षण को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा- गाय संरक्षण के नाम पर केवल बातें की जा रही हैं। बातें सुनने में अच्छी लगती हैं, लेकिन हकीकत से उनका कोई वास्ता नहीं है। सरकार के बजट में 2 हजार करोड़ रुपए के प्रावधान और पशुपालन मंत्री के 12 लाख गायों के आश्रय स्थल बनाने के दावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि धरातल पर स्थिति पूरी तरह अलग है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें