29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

[object Object], May 05, 2016

साइकिल पर होकर सवार, सपाई पहुंचे व्यापारियों के द्वार

उन्होंने सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार संबंधी पत्रक व अन्य सामग्री वितरित की। इस रैली को सपा के जिला प्रवक्ता शकील खान ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

image

May 05, 2016

SP

SP

झांसी.मिशन-2017 के तहत लोगों तक सरकार की जनहितकारी योजनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही साइकिल यात्रा में सपाई बाजारों में घूमे। इस दौरान उन्होंने सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार संबंधी पत्रक व अन्य सामग्री वितरित की। इस रैली को सपा के जिला प्रवक्ता शकील खान ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

बाजारों में घूमे सपाई
साइकिल यात्रा यहां रानी लक्ष्मीबाई पार्क से व्यापारी नेता हरभजन साहू और व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष हरीश हासानी के नेतृत्व में रवाना हुई। यह यात्रा खंडेरावगेट, शहर कोतवाली, सिंधी तिराहा, मानिक चौक, सर्राफा बाजार, गंदीगर का टपरा होती हुई पचुकुइयां तिराहे पर खत्म हुई।

ये लोग रहे शामिल
इस अवसर पर सपा एसटीएससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतराम पेंटर, मुकेश अग्रवाल, डिंपल अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, बंटी सोनी, इंद्रपाल सिहं कुशवाहा, सुजीत दुबे, जगमोहन सेमरी, राहुल मिश्रा, हनीफ मंसूरी, बंटी निगम, अल्ताफ रिजवी, केशवानंद कुशवाहा, बंटी खटीक, पप्पे राइन, लक्ष्मण दास रायकवार, नीलू बुंदेला, संतोष चक्रवर्ती, सुनील सिंधी, विजय यादव, प्रेमकुमार रायकवार, आमिर खान, तारिक मकरानी, सतेंद्र यादव, मुकेश गुप्ता, हामिद मकरानी व इरफान खान समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें