
फोटो सोर्स- मेटा आई
Mata temple theft: Thief steals precious jewelry, apologizes झांसी में चोर ने मंदिर में चोरी की और फिर हाथ जोड़कर माफी मांगी। इस दौरान उसने देवी माता के जो कपड़े उतारे थे उन्हें भी पहनाया। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में झांसी पुलिस ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला गरौठा थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के झांसी के गरौठा थाना क्षेत्र में बड़ी माता का मंदिर स्थित है। बीते 10 जनवरी शनिवार को रात में चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुस गया और उसने देवी माता के गहनों को चुरा लिया। जो काफी कीमती थे। पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो रहा था। जिसमें दिखाई पड़ रहा है कि चोर ने पहले सभी देवी-देवताओं के गहने उतारे और फिर उन्हें कपड़े भी पहना दिए।
अंत में वह हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। उसने माता के सामने खड़े होकर दो बार हाथ जोड़े और इस दौरान कुछ कह रहा है। गरौठा थाना पुलिस ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। जिसकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से चोरी के जेवर बरामद हुए हैं। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Published on:
12 Jan 2026 07:25 am
बड़ी खबरें
View Allझांसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग

