30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झांसी, May 08, 2026

सिपाही की गर्लफ्रेंड के फ्लैट से 18 लाख कैश, 9 सोने के बिस्किट मिला, झांसी में IPL सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा

Jhansi IPL betting racket: झांसी में आईपीएल ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का बड़ा खुलासा। सिपाही की गर्लफ्रेंड के फ्लैट से करोड़ों का सोना, चांदी और नकदी बरामद। पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। कई आरोपी पुलिस के रडार पर हैं।

प्रेस वार्ताकार एसपी ने दी जानकारी सोर्स विभाग एक्स अकाउंट

प्रेस वार्ताकार एसपी ने दी जानकारी सोर्स विभाग एक्स अकाउंट

झांसी में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सीपरी बाजार इलाके के एक फ्लैट पर छापेमारी में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। जबकि करोड़ों रुपये के सोने-चांदी, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुए। जांच में सामने आया कि एक सिपाही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर इस पूरे रैकेट को चला रहा था। फिलहाल कई आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

झांसी पुलिस ने आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। शुक्रवार सुबह सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित रॉयल सिटी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापा मारकर पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया। मौके से भारी मात्रा में सोना, चांदी, नकदी, मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किए गए। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फ्लैट नंबर LS-9 में आईपीएल मैचों पर बड़े स्तर पर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फ्लैट की तलाशी शुरू की। जांच के दौरान वहां रखे एक ट्रॉली बैग से बड़ी मात्रा में कैश और कीमती सामान मिला।

भारी मात्रा में सोना- चांदी बरामद

बरामद सामान में 100-100 ग्राम के 9 सोने के बिस्किट, करीब 939 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 4 किलो चांदी के बिस्किट और 18 लाख 92 हजार 300 रुपये नकद शामिल हैं। इसके अलावा 12 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद सोने और चांदी की कुल कीमत करीब 1.55 करोड़ रुपये आंकी गई है।

सिपाही आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम करता था

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान यशस्वी द्विवेदी और निशा खान के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि यशस्वी एक सिपाही रजत की गर्लफ्रेंड है। उसी ने यह फ्लैट किराए पर लिया था। दोनों यहां साथ रहते थे। पुलिस का कहना है कि सिपाही रजत अपने साथियों के साथ मिलकर आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम करता था।

आईपीएल सीजन खत्म होने के बाद रकम आपस में बटवारा होता

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मोबाइल और लैपटॉप के जरिए सट्टेबाजी का पूरा नेटवर्क संचालित करते थे। सट्टे से मिलने वाली रकम और गहनों को फ्लैट में जमा किया गया था। आईपीएल सीजन खत्म होने के बाद इस रकम का आपस में बंटवारा होना था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों महिलाओं को भी इस रकम में हिस्सा मिलने वाला था।

भाजपा नेता गैंग का मुख्य सरगना

इस मामले में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय का नाम भी सामने आया है। जिसे कुछ दिन पहले दिल्ली से गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि वही इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहा था। फिलहाल सिपाही रजत समेत पांच आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

सिपाही रजत शर्मा बर्खास्त

एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं फरार सिपाही रजत को विभाग से बर्खास्त भी कर दिया गया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें