15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: झालावाड़ पुलिस ने पकड़ा पंजाब से गुजरात जा रही अवैध शराब तस्करी का ट्रक, 783 कर्टन जब्त

Jhalawar Police Action; पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब से अवैध शराब गुजरात के राजकोट ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली, जिसमें 783 पेटियां शराब और बीयर की केन बरामद हुईं।

2 min read
Google source verification
Jhlawar Police
Play video

फोटो: पत्रिका

Illegally Smuggled Liquor Seize: झालावाड़ जिले के झालरापाटन थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें पंजाब से गुजरात ले जाए जा रहे करीब 783 कर्टन शराब की बोतलें और बीयर के केन भरे हुए थे। पुलिस ने ट्रक और शराब को जब्त कर लिया, साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

मिली 13,500 शराब की बोतलें और बीयर के केन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब से अवैध शराब गुजरात के राजकोट ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली, जिसमें 783 पेटियां शराब और बीयर की केन बरामद हुईं। इस ट्रक में कुल 13,500 शराब की बोतलें थीं।

जोधपुर का है ट्रक चालक

पुलिस ने ट्रक चालक सज्जन सिंह, जो जोधपुर जिले के सालवा कलां का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अवैध शराब किसे सप्लाई की जानी थी और इसके तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

करोड़ों रुपए की है शराब

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस की विशेष टीम को तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए तैनात किया है। साथ ही आबकारी विभाग ने इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 1 लाख 25 हजार रुपए आंकी है।

पंजाब में बनी थी

झालरापाटन थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने ट्रक की तलाशी के दौरानअलग-अलग ब्रांड की शराब और बीयर के 783 कर्टन जब्त किए। ये शराब पंजाब निर्मित थी और गुजरात की ओर ले जाई जा रही थी। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के इस बड़े मामले की जांच पूरी तरह से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।