
कार के उड़े परखच्चे (फोटो: पत्रिका)
Truck Hit Car Driver: झालावाड़ शहर के निकट झिरनिया घाटी पर हुए एक सड़क हादसे में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल प्रेम दाधीच की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रेम दाधीच की कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का शिकार बने प्रेम दाधीच खोखन्दा स्कूल के प्रिंसिपल थे।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम दाधीच के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिससे उनकी मौत हो गई। ट्रक ने कार को इतनी तेज टक्कर मारी थी के कार के परखच्चे उड़ गए और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने ये भी बताया कि घटनास्थल का क्षेत्र 'ब्लैक स्पॉट' माना जाता है, जहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं।
पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और बताया कि दुर्घटनास्थल पर पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं और स्थानीय लोगों का कहना है कि ये क्षेत्र ब्लैक स्पॉट बना हुआ है। ट्रक ड्राइवर के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हादसे के बाद प्रेम दाधीच को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में उनके परिजनों और दोस्तों की भीड़ जमा हो गई और परिजन फूट-फूटकर रोते नजर आए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
Updated on:
13 Jan 2026 08:36 am
Published on:
12 Jan 2026 02:32 pm

बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
