15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaunpur News: पत्नी के प्रेम संबंध से दहशत में आए पति ने प्रेमी से कराई शादी, बच्चे को ले गया अपने साथ

पति ने आपसी सहमति से अपनी पत्नी का विवाह उसके प्रेमी से करा दिया। यह पूरी प्रक्रिया परिजनों और अधिवक्ताओं की मौजूदगी में संपन्न हुई। लिखित समझौते के बाद पति अपने बच्चे को लेकर मिर्जापुर स्थित घर चला गया, जबकि महिला अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करने रवाना हो गई।

2 min read
Google source verification

Mirzapur News: जौनपुर में शुक्रवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जहां पति ने आपसी सहमति से अपनी पत्नी का विवाह उसके प्रेमी से करा दिया। यह पूरी प्रक्रिया परिजनों और अधिवक्ताओं की मौजूदगी में संपन्न हुई। लिखित समझौते के बाद पति अपने बच्चे को लेकर मिर्जापुर स्थित घर चला गया, जबकि महिला अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करने रवाना हो गई।


जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर निवासी युवक की शादी वर्ष 2022 में जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र की युवती से हुई थी। वर्ष 2023 में दोनों को एक संतान भी हुई। इसके बाद पति-पत्नी रोजगार के सिलसिले में महाराष्ट्र में रहने लगे। इसी दौरान महिला का अपने पुराने परिचित से संपर्क बढ़ गया और वह उसके साथ मुंबई से गांव लौट आई। मामले की जानकारी होने पर पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

जब विवाद की स्थिति बनी तो पति ने निकाला रास्ता


पत्नी के गांव आने की सूचना मिलने पर पति भी वहां पहुंचा। हालात को समझने के बाद उसने विवाद या टकराव के बजाय समझौते का रास्ता चुना। पति, पत्नी और प्रेमी को लेकर मंदिर पहुंचा, जहां विधि-विधान से दोनों का विवाह कराया गया। इसके बाद शुक्रवार को कचहरी में कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ विदा कर दिया।

बच्चों को लेकर लौटा, पत्नी को छोड़ा


लिखित समझौते के तहत पति ने अपने बच्चे की जिम्मेदारी खुद लेने का निर्णय लिया है। इस दौरान वह पत्नी और उसके नए जीवनसाथी को आशीर्वाद देते भी नजर आया। मीडिया से बातचीत में पति ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में अनावश्यक विवाद से बेहतर है कि सभी की जिंदगी आगे बढ़े। वहीं महिला ने बताया कि उसकी शादी गलत जानकारी देकर कराई गई थी, जिससे वह खुश नहीं थी। उसने कहा कि वह अपने स्कूल के समय के परिचित से प्रेम करती है और उसी के साथ जीवन बिताना चाहती है।


महिला के प्रेमी ने बताया कि दोनों पहले साथ पढ़ते थे। उसकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था और बाद में महिला से संपर्क होने पर दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। अब वे शादी के बाद साथ जीवन शुरू करना चाहते हैं।