11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी किए तो गोली मार दूंगा…दुल्हन पर फेंक दूंगा तेजाब…फोन कॉल से दहशत में होने वाला दूल्हा

जौनपुर में होने वाले एक दूल्हे को फोन करके जान से मारने की धमकी दी गई है। फोन करने वाले शख्स ने दुल्हन के चेहरे पर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है...

2 min read
Google source verification

Representative image

जौनपुर: बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक को धमकी भरा फोन आया है और कहा गया है कि यदि वह शादी करेगा तो उसे गोली मार दी जाएगी। आरोप है कि इस दौरान फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारी दुल्हन के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया जाएगा। फोन आने के बाद दूल्हा और उसके परिजन दहशत में हैं और इसको लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फोन कॉल करने वाले व्यक्ति का पता लग रही है।

जानकारी के मुताबिक, बादलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक युवक को धमकी भरा फोन किया गया है। युवक की मई में शादी होने वाली है और उसे शादी नहीं करने को कहा गया है। फोन कॉल करने वाले शख्स ने कहा है कि यदि वह शादी करेगा तो उसके सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसके साथ ही उसकी होने वाली दुल्हन के चेहरे पर तेजाब फेंककर जला दिया जाएगा।

दुल्हन पक्ष ने दर्ज कराई शिकायत

वहीं, दूल्हा पक्ष के अलावा दुगौली कलां के रहने वाले अखिलेश गौतम गौतम ने थाने में तहरीर दी है और कहां है कि उनकी बेटी की शादी मई महीने में तय हुई है। छेंका और सगाई का कार्यक्रम पूरा हो चुका है। इसी बीच होने वाले दामाद के फोन पर किसी ने कॉल करके उन्हें धमकी दी है कि यदि वह मेरी बेटी से शादी करेंगे तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दुल्हन बनने वाली मेरी बेटी के चेहरे पर तेजाब फेंकने को भी कहा गया है। फोन कॉल के बाद दोनों पक्ष दहशत में है।

शादी करने से किया गया मना

वहीं, दूल्हे पक्ष का कहना है कि आरोपी ने धमकी दिया है कि शादी के बाद यदि वह कहीं बाहर दिख गया तो उसे सीने में गोली मारी जाएगी और लड़की को भी ढूंढ करके उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया जाएगा। फोन करने वाले शख्स ने होने वाले दूल्हे से कहा है कि वह शादी के लिए खुद से मना कर दे, नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।

टीम की गई गठित

थाने में तहरीर मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। थानाध्यक्ष शेष कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद इसकी जांच की जा रही है। हालांकि, मामला गंभीर है इसलिए कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ा जाए। फिलहाल, कई टीमें गठित की गई हैं। इसके साथ ही सर्विलांस और मुखबिर के जरिए आरोपी को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।