Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान किसके हाथ? 48 घंटे में साफ होगी तस्वीर, महंत के करीबी बन सकते हैं बाजीगर!

CG Congress: कांग्रेस पार्टी के नए जिलाध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जनों नामों की लिस्ट बन चुकी है। जिसमें एक नाम का फैसला आने वाले 48 घंटे में तय होना है। क्योंकि राहुल गांधी 3 नवंबर को दिल्ली में नए जिलाध्यक्षों की बैठक लेंगे।

2 min read
Google source verification
congress flag

Congress (फोटो-सोशल मीडिया)

CG Congress: कांग्रेस पार्टी के नए जिलाध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जनों नामों की लिस्ट बन चुकी है। जिसमें एक नाम का फैसला आने वाले 48 घंटे में तय होना है। क्योंकि राहुल गांधी 3 नवंबर को दिल्ली में नए जिलाध्यक्षों की बैठक लेंगे।

गौरतलब है कि कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष के लिए 6 अक्टूबर से रायशुमारी का दौर चल रहा है। आब्जर्वर विवेक बंसल ने अग्रसेन भवन नैला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनकी राय टटोली, इसके बाद जिले के कोने कोने में जाकर कार्यकर्ताओं की राय ली। जिसमें चार से पांच नामों की चर्चा सुर्खियों में है। जिसमें मौजूदा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, आभाष बोस, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व विधायक मोती लाल देवांगन, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश पैगवार, नपा चांपा के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महिला आरक्षण की बात करें तो मंजू सिंह का नाम सामने आ रहा है।

दीपक बैज ने कही ये बात

पर्यवेक्षक के मुताबिक, छह सात नामों में चार नाम ऊपर गया है। जिसमें विधायक राघवेंद्र सिंह, आभाष बोस, दिनेश शर्मा, मोती लाल देवांगन की सूची आगे है। बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्ष के लिए आरक्षण रोष्टर का भी पालन किया जाना है। जिसमें अजा, सामान्य, महिला, अल्पसंख्यक भी शामिल हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि 50 से अधिक उम्र वालों के नामों पर मोहर लगने की संभावना कम है। क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने 50 से अधिक उम्र वालों को स्थान देने का कम चांसेस बताया है।

कद्दावर नेता डॉ. चरणदास महंत के करीबी होने का लाभ

बताया जा रहा राजेश अग्रवाल कद्दावर नेता डॉ. चरणदास महंत के करीबी होने का लाभ उन्हें मिल सकता है। लेकिन यहां पेंच यह अड़ रहा कि मोती लाल देवांगन उन्हें क्रॉस कर रहे हैं। यदि महिला नेत्री को तरजीह दी गई तो मंजू सिंह का नाम भी सबसे आगे है। अनुसूचित जाति सीट रही तो रमेश पैगवार का नाम भी सामने आ रहा है।

यहीं पर यदि दीपक बैज की चली तो 50 प्लस में दिनेश शर्मा व मोतीलाल का नाम कट सकता है। इस दृष्किोण से आभाष बोस व मौजूदा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह इन दोनों नामों पर मोहर लग सकती है। अब देखना यह है कि आने वाले 30 व 31 अक्टूबर के बीच किन नामों पर जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी होगी।