14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime: दिनदहाड़े बैंक के बाहर लूट, किसान से ढाई लाख रुपए ले गए बदमाश

CG Crime: एसबीआई से रेकी कर रहे थे। जैसे ही किसान साइकिल जाने निकला, लुटेरों ने उसके थैले में रखी रकम को लूटकर भाग निकले।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Crime: दिनदहाड़े बैंक के बाहर लूट, किसान से ढाई लाख रुपए ले गए बदमाश

जांजगीर-पामगढ़। राहौद चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर किसान से ढाई लाख रुपए की लूट हो गई। दरअसल, किसान पामगढ़ के एसबीआई से ढाई लाख रुपए निकालकर बस से राहौद गया और वहां से साइकिल से गांव जा रहा था। बदामाश पामगढ़ केे एसबीआई से रेकी कर रहे थे। जैसे ही किसान साइकिल जाने निकला, लुटेरों ने उसके थैले में रखी रकम को लूटकर भाग निकले।

राहौद पुलिस चौकी के अनुसार गोपेश्वर पटेल पिता तेरस राम पटेल 50 शुक्रवार की दोपहर दो बजे धान का पैसा निकालने के लिए एसबीआई ब्रांच पामगढ़ पहुंचा था। वह बैंक से ढाई लाख रुपए निकालकर सीधे बस स्टैंड आया। बस में सवार होकर वह राहौद बस स्टैंड में उतरा। वहां से घर जाने के लिए साइकिल से निकल रहा था।

तभी बाइक में सवार हेलमेट लगाए दो युवकों ने किसान से ढाई लाख रुपए लूटकर भाग निकले। घटना स्थल में मौजूद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नाकेबंदी कर सीसीटीवी फुटे खंगाले हैं। सिर में हेलमेट पहने होने से लुटेरों की पहचान नहीं हो पाई है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग