
ठंड (Photo Source- Patrika)
CG Weather Update: मौसम विभाग ने नए साल की शुरूआत में कड़ाके की सर्दी पडऩे की चेतावनी दी है। ऐसे में सावधान हो जाएं। आज से 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री गिरावट होने की संभावना जताई है। ऐसे में जिले में शीतलहर चल सकती है। रविवार को मौसम साफ होते ही सुबह शहर में कोहरा छाया रहा। इसके बाद धुप खिली, हालांकि अभी ठंड हल्की पड़ी। लेकिन सुबह के समय हवा चलने से बाहर तेज ठंड का अहसास हुआ। आज से तेज ठंडी की शुरूआत हो सकती है।
बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम सक्रिय होने से पिछले तीन दिनों तक बादलों का डेरा रहा। इससे जिले में बादल छाए रहे हालांकि बारिश नहीं हुई। केवल बादलों का डेरा रहा। इससे ठंड का अहसास तो लोगों को ही नहीं रहा था। ठंड गायब हो गया था। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज गई। इसके बाद रविवार से मौसम साफ होते ही सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। बाइक व कार चालकों को खासी परेशानी हुई। साथ ही बड़े वाहन चालक तो सफर नहीं कर सके, ऐसे में एक जगह रूकना ही मुनासिब समझा। इसके बाद धूप खिली।
मौसम विभाग की माने तो फिर ठंड बढ़ेगी। नए साल की शुरूआत हाड़ कपाने वाली सर्दी से होने की चेतावनी दी है। इससे लोगों को खासकर बच्चे व बुजुर्गो को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान 3 से 4 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री दर्ज की गई। दो दिन पहले न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर पहुंच गया था।
हालांकि वर्तमान में ठंड का अहसास कम हो गया। सोमवार से एक फिर से तेजी से ठंड बढ़ने की संभावना है। यह दौर तीन से चार दिनों तक पारा लुढ़कने की संभावना है। ऐसे में एक साथ ही ठंड बढ़ने से परेशानी हो सकती है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
मौसम विभाग की मानें तो अभी फिलहाल बारिश व बदली की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर से ठंडी चल रही है। इसका असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। जिले में 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल चली। न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है। 6 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश भाग में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तापमान में गिरावट संभावित है।
Published on:
05 Jan 2026 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग

