30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जालोर, Aug 14, 2017

पोल नहीं पेड़ से बंधा था विद्युत तार ले बैठा मासूम बेटी की जान

अधिकारी बोले पोल पर नहीं पेड़ लगा था तार, डिस्कॉम की लापरवाही आई सामने

jalore matter in bagoda accident of a girl

girl die in bagoda

बागोड़ा. डिस्कॉम के अफसरों की लापरवाही देखिए कि खम्भे की जगह पेड़ पर ही बिजली का तार जोड़ दिया। यह तार एक मासूम बालिका की मौत का सबब बन गया। लाखणी गांव में शनिवार को १० वर्षीय बालिका की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह तार पोल की जगह पेड़ ही पर लगा दिया गया।
जानकारी के अनुसार लाखणी गांव में दाडमीपुत्री हंजाराम भील गांव में स्कूल के पास से घर जा रही थी। इस दौरान भालनी तिराहेके पास से गुजरते समय बिजली का तार टूट कर गिर गया। चपेट में आने से बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तथा पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में जांच की जा रही है। उधर, हादसे को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। डिस्कॉम के जेईएन गीगाराम चौधरी मौके पर पहुंचे। बताया कि बिजली के तार पोल की जगह जाल के पेड़ पर लगे थे। शार्ट सर्किट होकर टूटने से गिर गया। जिले में कई जगह विद्युत पोल बदहाल स्थिति में है। बाढ़ के चलते कई जगह हालात विकट हैं, लेकिन डिस्कॉम के जिम्मेदार उससे सबक लेते नहीं दिख रहे। इस मामले में पेड़ पर बिजली के तार बांधने से हादसा हुआ है, जिसकी जिम्मेदारी फिलहाल डिस्कॉम ने नहीं ली है।

ग्रामीणों ने बताया कि वे पूर्व में कई बार अधिकारियों को यहां के हालात बता चुके हैं, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। इलाके में कई जगह और भी ऐसी स्थिति है जहां पर हादसे हो सकते हैं, लेकिन अफसर है कि जागने का नाम नहीं ले रहे हैं। खुले तारों के आपस में शॉर्ट होने से भी अक्सर कई तरह की घटनाएं हो रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें