24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: मौसम में अचानक आए बदलाव से किसानों को राहत, कृषि विभाग के अधिकारियों ने दी खुशखबरी

जालोर जिले में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने करवट ली और बारिश व ठण्डी हवा चली। तापमान में गिरावट के साथ बादल, बूंदाबांदी और धूप का मिश्रित दौर बना रहा, जिससे सर्दी फिर बढ़ गई।

2 min read
Google source verification
Weather Alert, Weather Report, Meteorological Department, Western Disturbance, Rain in Rajasthan, Fog in Rajasthan, Western Disturbance Alert, IMD Western Disturbance Alert, वेदर अलर्ट, वेदर रिपोर्ट, मौसम विभाग, पश्चिमी विक्षोभ, रेन इन राजस्थान, कोहरा इन राजस्थान, पश्चिमी विक्षोभ अलर्ट, आईएमडी पश्चिमी विक्षोभ अलर्ट

फाइल फोटो- पत्रिका

जालोर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ इसका असर जालोर जिले में भी नजर आया। शनिवार सवेरे आसमान में बादल छाए रहे और कोहरे का असर भी रहा। सर्द हवा चली और बूंदाबांदी भी हुई। बारिश से अचानक तापमान में गिरावट आई। सवेरे 10 बजे के बाद हालांकि धूप खिल जाने से राहत मिली, लेकिन सर्द हवा ने लोगों को बेहाल किया। दोपहर में भी चली ठंडी हवा से बचाव को लोग ऊनी वस्त्रों में लिपटे नजर आए। बारिश के बाद हवा चलने से तापमान में गिरावट आई।

इस रफ्तार से चलेगी हवा

कृषि विज्ञान केंद्र केशवना के अनुसार मौसम में यह बदलाव आगामी दो दिन तक जारी रहेगा। जिले में इसके प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। साथ ही कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चलेंगी।

फसलों को फायदा

इस बार सर्वाधिक गेहूं, चना, सरसों, इसबगोल की बुवाई की गई है। पिछले तीन दिन से मौसम में बदलाव के बीच तापमान में काफी इजाफा हुआ था। दक्षिणी पश्चिमी हवा के प्रभाव से तापमान में बढ़ोतरी से किसान चिंतित थे।

मौसम में इस बदलाव से तापमान में फिर से गिरावट आई है और नमी में इजाफा हुआ है, जिससे फायदा होगा। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बूंदाबांदी और आसमान में बादलों की आवाजाही के बाद दोपहर में धूप खिली रहने से फसलों को फायदा है, किसी तरह का नुकसान नहीं है।

जनवरी में ये सबसे ठंडी रातें

15 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सीजन की सबसे ठंडी रात थी। इसी तरह 16 जनवरी को 4.8 डिग्री, 17 जनवरी को 6.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि पूरी जनवरी में दिन का तापमान 20 डिग्री से अधिक ही रहा है।

यह वीडियो भी देखें

एक्सपर्ट बोले- बेहतर मौसम

सभी फसलों के लिए मौसम अनुकूल है। इससे फसलों की वृद्धि तेज गति से होगी। बारिश और बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रहती है, इसलिए किसी तरह का नुकसान भी फसलों में नहीं है।

  • रामलाल जाट, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार, जालोर

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl