
पुलिस जीप। फाइल फोटो- पत्रिका
जालोर। भीनमाल शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास कॉम्प्लेक्स में एक नर्सिंग छात्रा से 2 किलो 27 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद करने के मामले में पुलिस ने आरोपी छात्रा को न्यायालय में पेश किया।
थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी छात्रा झाब पुलिस थाना क्षेत्र के भादरूणा निवासी विमला पुत्री राजुराम कलबी है, जो उदयपुर से रोडवेज बस में सवार होकर भीनमाल पहुंची थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युवती को दस्तयाब कर तलाशी ली तो उसके बैग में 2 किलो 27 ग्राम अफीम का दूध मिला। इस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच रामसीन थानाधिकारी को सौंपी।
यह वीडियो भी देखें
2 किलो 27 ग्राम अफीम का दूध बरामद करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी युवती विमला के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अफीम के बगीचे की फोटो पाई गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। ऐसे में प्रतीत होता है कि युवती इस अवैध कारोबार में पहले से भी लिप्त हो सकती है। हालांकि जानकारों का कहना है कि युवती उदयपुर में नर्सिंग कर रही थी। शहर के व्यस्त मार्ग पर दोपहर में पुलिस द्वारा एक युवती से अफीम का दूध बरामद करने का मामला शहर में चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि यह फोटो कब और कहां की है, यह ज्ञात नहीं है।
Published on:
08 Feb 2026 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजालोर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
