29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

[object Object], May 05, 2016

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।

image

May 05, 2016

accident

accident

जालौन.जालौन के कालपी नगर में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। वहीं, दूसरा युवक घायल हो गया। घटना को देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने टक्कर मारने वाले ड्राइवर को पकड़ लिया और घायल को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।

बताया गया है कि कानपुर देहात के ग्राम राजपुर निवासी नईम और अनीस बाईक से कालपी रिश्तेदारी में आ रहे थे, जब वह कालपी कस्बे के दुर्गा मन्दिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में नाईम की मौके पर मौत हो गई। वहीं, अनीस गम्भीर रूप से घायल हो गया।

इस हादसे को देख भीड़ जमा हो गयी और उन्होंने चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर घायल को इलाज के लिये जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर उरई में भर्ती कराया। वहीं, कालपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें