
जैसलमेर जिले के सांगड़ उपखंड मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर एक होटल के पास देर रात सड़क हादसा हुआ। चारे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगढ़ पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बाड़मेर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मंडाई, थाना सांगड़ निवासी 65 वर्षीय गफूर खान पुत्र बखसेखान के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को थाना परिसर में खड़ा कराया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसलमेर से फतेहगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि ट्रेलर जैसलमेर से बाड़मेर दिशा में था।थानाधिकारी राजेश कुमार के अनुसार अमरेखान पुत्र सादकखान निवासी छोड़ की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रकरण की जांच जारी है।
Published on:
04 Feb 2026 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
