
सरहदी जिले में सर्दी ने शनिवार को भी कोई नरमी नहीं बरती। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही शीतलहर ने आमजन को झकझोर दिया। दोपहर में धूप से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम को एकबार फिर ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 17.6 व न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।रामदेवरा. क्षेत्र में बीते तीन दिनों से मौसम के बदलते मिजाज ने एक बार फिर सर्दी का असर बढ़ा दिया है।
दो दिन पहले रात को हुई मावठ की बारिश के बाद शुरू हुआ शीतलहर का सितम रविवार को भी जारी रहा। इसी तरह 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी। शनिवार रात्रि और रविवार सुबह ही तेज हवाओं के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। इसके चलते दिन भर कंपकंपा देने वाली ठंड का असर बना रहा। धूप निकलने के बावजूद लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। तेज हवाओं के चलते खेतों में पाले की आशंका गहराने लगी है।
Published on:
25 Jan 2026 09:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
