1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्वकर्मा जयंती पर सुथार समाज ने धार्मिक अनुष्ठान और सामाजिक संकल्प लिए

सुथार समाज संस्थान, सुथार पाड़ा में भगवान विश्वकर्मा की जयंती महोत्सव उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत निज मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। मंदिर शिखर पर धर्म-ध्वजा का आरोहण, यज्ञ, हवन, पूजन और मंगल आरती वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई।

less than 1 minute read
Google source verification

सुथार समाज संस्थान, सुथार पाड़ा में भगवान विश्वकर्मा की जयंती महोत्सव उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत निज मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। मंदिर शिखर पर धर्म-ध्वजा का आरोहण, यज्ञ, हवन, पूजन और मंगल आरती वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई। समारोह में सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। समाज के भामाशाहों ने वार्षिक सहयोग राशि तथा विशेष सहयोग समर्पित किया। आगामी जयंती से पूर्व मंदिर का परिसर में स्थान परिवर्तन और उपविश मुद्रा में मूर्ति विराजमान कराने के निर्णय लिए गए। लक्ष्मीचंद सांवल कॉलोनी स्थित छात्रावास तथा खुहड़ी रोड स्थित समाज भूमि पर निर्माण और अतिरिक्त निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग का आह्वान किया गया।

शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान, नशा उन्मूलन तथा विवाह-समारोहों में अनावश्यक खर्च कटौती पर सहमति बनी। जयंती वर्ष 2026 के व्यवस्था-लाभार्थियों का सम्मान किया गया तथा वर्ष 2027 के उच्च-बोलीधारी लाभार्थियों को भी प्रेरित किया गया। आयोजन की अध्यक्षता गुमानाराम सलूण कनौई ने की। संचालन प्रतापाराम धीर ने किया।

Story Loader